Site iconSite icon SHABD SANCHI

Salman Khan के बॉडीगार्ड का सनसनीखेज खुलासा, बताया हत्या की कोशिश से..

Salman Khan House Passport: Bodyguard makes a big claimSalman Khan House Passport: Bodyguard makes a big claim

Salman Khan House Passport: Bodyguard makes a big claim

Salman Khan के मुंबई स्थित घर के बाहर अप्रैल 2024 में हुई फायरिंग के मामले में कोर्ट में एक नया मोड़ सामने आया है। सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई इस घटना को अब हत्या की कोशिश बताया जा रहा है। एक्टर के बॉडीगार्ड ने सुनवाई के दौरान यह दावा किया कि यह कोशिश सलमान खान की हत्या करने से जुड़ी थी जिससे केस की गंभीरता और भी बढ़ चुकी है।

कोर्ट में salman khan के बॉडीगार्ड का बयान

हाल ही में हुई सुनवाई में सलमान खान के नीचे बॉडीगार्ड ने अदालत के सामने कहा कि फायरिंग का उद्देश्य केवल सलमान खान को डराना नहीं था। उनके बॉडीगार्ड के अनुसार यह हमला सलमान खान की हत्या के इरादे से किया गया था। उनके बॉडीगार्ड ने घटना के समय की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी कोर्ट में विस्तार से बताया है।

ये भी पढ़े: Raja Shivaji Box Office Day 2: कलेक्शन 21 करोड़ से पार, हिंदी में गिरावट

Salman Khan House Firing का बैकग्राउंड क्या है

14 अप्रैल 2024 को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कुछ बाइक सवार हमलावरों ने कई राउंड में salman khan के घर में फायरिंग की थी। उस समय Salman Khan घर के अंदर मौजूद भी थे और उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस की जांच में यह मामला किसी संगठित अपराध gang से जुड़ा बताया गया।

इस जांच में सामने आया गैंग एंगल

जानकारी के अनुसार सलमान खान के घर पर फायरिंग होने के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था हालांकि यह आप अभी जांच का ही हिस्सा है और अदालत में इसकी पुष्टि होना भी बाकी है। पुलिस ने इस मामले में कई सारे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कई कड़ी धाराएं भी लगाई है।

क्या है सुरक्षा और कानूनी स्थिति

Salman Khan की सुरक्षा इस घटना के बाद बढ़ा दी गई थी पहले से मिल रही धमकियों के चलते सुरक्षा एजेंसी भी अब सतर्क है। मामला फिलहाल विशेष अदालत में विचाराधीन है जहां गवानों के बयान और तकनीकी सबूत के आधार पर फैसला लिया जाएगा।

ये भी पढ़े: Raja Shivaji Box Office collection: पहले दिन ही 11 करोड़ की मजबूत शुरुआत

क्या है केस पर असर और आगे की दिशा

सलमान खान के बॉडीगार्ड का बयान सलमान खान के पक्ष के लिए जरूरी बताया जा रहा है इससे सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले लोगों यानी हत्या की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ मजबूत सबूत मिल सकते हैं। आने वाले दिनों में अन्य गवाहों और सबूत के आधार पर केस की दिशा पता चलेगी।

Exit mobile version