Site icon SHABD SANCHI

60 साल के हुए एक्टर सलमान खान, क्रिकेटर धोनी समेत सेलिब्रिटीयो ने मनाया जन्मदिन, ऐसा है कुछ अंदाज

Salman Khan celebrating his 60th birthday with friends and celebrities including MS Dhoni

बॉलीवुड न्यूज। जाने माने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान 60 साल के हो गए है। उन्होने शुक्रवार देर रात पनवेल स्थित फॉर्महाउस पर केक काटकार अपना जन्मदिन मनाए है। शुक्रवार की आधी रात को सलमान के इस बर्थ-डे पार्टी में न सिर्फ सेलिब्रिटी बल्कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ शामिल होकर उन्हे जन्मदिन की बधाई दिए। बर्थ-डे पार्टी में सलमान के फैमिली मेंबर्स के अलावा, संजय दत्त, संगीता बिजलानी और करिश्मा कपूर समेत कई सेलिब्रिटी शामिल हुए है।

1965 में जन्में थें सलमान

एक्टर सलमान खान का जन्म 1965 में हुआ था। उनका पूरा नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है। उनका जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। उनके पिता का नाम सलीम खान और माता का नाम सलमा खान है। उनके दो बहने और दो भाई है। सलमान खान ने अपने फिल्म कैरियर की शुरूआत बीबी हो तो ऐसी से डेब्यू किया था। वे मैन प्यार किया फिल्म के हीरो रहे है।

ऐसा है सलमान का अंदाज

डायलॉग डिलीवरी में ठहराव, स्टाइल में दबंग अंदाज और स्क्रीन पर रौबदार मौजूदगी, जो दिल तक उतर जाती है। हाथों में सिल्वर ब्रेसलेट अक्सर चमकता दिखता है और उसकी चाल में अलग स्वैग होता है। ऐसे सलमान खान जो अब 60 साल के हो गए। फिल्मी गलियारों में कुछ लोग कहते हैं कि वह सेट पर लेट आते हैं, लेकिन जब कोई मुसीबत में होता है, तो वो सबसे पहले हाजिर होते है।

बढ़ाई गई सिक्योरिटी

सलमान को मिली धमकियों को देखते हुए मुंबई पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है। उनके मुंबई में बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट और आसपास के इलाकों में पुलिस की फोर्स दोगुनी कर दी गई। हेलिकॉप्टर और ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version