विज्ञापन करके फंसे सलमान और ऋतिक, याचिकाकर्त्ता ने लगाया 1 रूपया हर्जाना

उड़ीसा। सेलिब्रेटी के द्वारा किया जाने वाला विज्ञापन पर सबसे ज्यादा बच्चों का ध्यान रहता है और वे कई बार विज्ञापन देखकर खुद में प्रयोग करना शुरू कर देते है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है। मीडिया खबरों के तहत बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और ऋतिक रोशन का एक विज्ञापन देखकर बच्चे ने शरीर में अद्भुत शक्ति और फुर्ती लाने के लिए पे प्रदार्थ का उपयोग किया, लेकिन वह रेस में हार गया। जिससे बच्चा हताश हो गया। बच्चे के पिता ने अदालत में एक याचिका लगाई है। जिसमें विज्ञापन करने वाले कलाकार और कंपनी पर भ्रमित करने का आरोप लगाए है। दरअसल यह मामला ओडिशा के कालाहांडी जिले से सामने आया है।

ऐसा है मामला

इस मामले को लेकर जो जानकारी आ रही है उसके तहत यह पूरा मामला एक कोल्ड ड्रिंक के विज्ञापन से जुड़ा है, जहां खरियार निवासी दीपक दुबे ने कालाहांडी जिला उपभोक्ता अदालत में यह याचिका दायर की है। याचिका के अनुसार, उनके बेटे ने टीवी पर सलमान और ऋतिक का विज्ञापन देखा था, जिसमें दिखाया जाता है कि कोल्ड ड्रिंक पीने से शरीर में अद्भुत शक्ति और फुर्ती आ जाती है। इसी विज्ञापन से प्रेरित होकर बच्चे ने स्कूल की रेस में हिस्सा लिया। उसे विश्वास था कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह जीत जाएगा। लेकिन वह रेस हार गया। बच्चे के पिता ने याचिका में यह उल्लेख किए है कि हार के कारण बच्चा मानसिक रूप से काफी हताश और निराश हो गया। पिता का तर्क है कि मशहूर हस्तियों द्वारा किए गए भ्रामक विज्ञापनों ने उनके बेटे को गलत उम्मीद दी और उसे मानसिक ठेस पहुंचाई।

अब अदालत के चक्कर

खरियार निवासी दीपक दुबे के द्वारा लगाई गई याचिका के चलते पे प्रदार्थ का एड करने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और ऋतिक रोशन समेत कोल्ड ड्रिंक कंपनी पेप्सिको और भारतीय विज्ञापन मानक परिषद के वकीलों को उपभोक्ता अदालत के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

लगाया है 1 रुपये का हर्जाना

बॉलीवुड सुपरस्टार एवं कंपनी के खिलाफ याचिका मामले में सबसे ज्यादा चर्चा हर्जाने को लेकर हो रही है, जानकारी के तहत याचिकाकर्त्ता ने इस मामले में जो हर्जाना की मांग किया है वह 1 रूपया है। दीपक दुबे का इसके पीछे का उद्देश्य विज्ञापनों के नाम पर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारियों के खिलाफ संदेश देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *