Site icon SHABD SANCHI

Salesforce ने लगभग 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की, Agentforce टीम affect

Salesforce ने लगभग 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की, Agentforce टीम affect

Salesforce ने लगभग 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की, Agentforce टीम affect

अमेरिकी क्लाउड सॉफ्टवेयर कंपनी Salesforce ने फरवरी 2026 की शुरुआत में करीब 1,000 कर्मचारियों की नौकरी समाप्त करने की नई छंटनी की सूचना दे दी है। जिसमें Agentforce सहित कई विभागों के कर्मचारी भी प्रभावित हुए हैं। यह रिपोर्ट Business Insider पर पूरी तरह आधारित है और कर्मचारियों के लिंक्डइन के पोस्ट एवं सूत्र से जानकारी जुटाई गई है। Salesforce layoffs यानी इस छंटनी में मुख्य रूप से मार्केटिंग, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, डेटा एनालिटिक्स और खासकर AI आधारित Agentforce प्रोडक्ट से जुड़े रोल्स में कटौती करती दिखाई दी गई है। कुछ प्रभावित कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर ऐसा शेयर किया कि उनके पद रद्द कर दिए गए हैं। Salesforce की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Agentforce पर CEO के बयान के बीच विरोधाभास

Salesforce के CEO मार्क बेनिओफ पहले ही Agentforce को कंपनी के AI planning का केंद्र बताते रहे हैं। मार्क ने CNBC के एक इंटरव्यू में कहा कि “Agentforce Salesforce का ही हिस्सा है और यह हर प्रोडक्ट का मूल प्लेटफॉर्म भी है।” इसके बावजूद जब Agentforce से जुड़ी टीम में भी छंटनी हुई दिखी है, तो यह प्लानिंग से बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। Agentforce एक ऐसा AI प्लेटफॉर्म होता है, जो स्वचालित bots का उपयोग करके कंपनियों को काम करने में मदद करता है और Salesforce के AI प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का एक जरूरी हिस्सा माना जाता है।

ये भी पढ़े : Fractal IPO की सुस्त रफ्तार, NII और रिटेल निवेशक का सहारा, GMP नीचे

नेतृत्व बदलाव और संगठनात्मक पुन: संरचना

इस छंटनी के साथ दिखाया गया है कि Salesforce में सीनियर लेवल पर भी बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं। कंपनी ने कुछ वरिष्ठ नेताओं के जाने के बाद कई नए नेताओं को अहम पदों पर नियुक्त भी किया है। इस प्लानिंग के फेरबदल को भी कंपनी के बड़े पुनर्गठन प्रयास की तरह देखा जा रहा है। विश्लेषकों का ऐसा मानना है कि Salesforce जैसे बड़े सॉफ़्टवेयर संगठन लगातार बदलते AI दृश्य में खुद को अनुकूलित करने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं, जिससे कर्मचारियों की भूमिका और टीम की संरचना भी प्रभावित होती दिख रही हैं।

ये भी पढ़े : 15 साल से रोज London में मंदिर पहुंचते हैं, vedanta चेयरमैन Anil Agrawal

AI के बढ़ते प्रभाव का संकेत

Salesforce के CEO ने 2025 में स्वीकार किया था कि कंपनी ने लगभग 4,000 ग्राहक समर्थन कर्मचारियों की छंटनी AI एजेंट द्वारा कार्य संभालने की क्षमता के कारण की है, जिससे यह स्पष्ट होता दिखता है कि AI टेक्नोलॉजी अब कंपनी के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह छंटनी का सिलसिला बाजार में और बड़ी AI आधारित कंपीटिशन के बीच में आया हुआ है, जहाँ कई टेक कंपनियाँ अपने परिचालन को अधिक कुशल और स्वचालित बनाने की दिशा में और आगे बढ़ रही हैं। Salesforce के इस नए Salesforce layoffs दौर से हमें पता चलता है कि बड़े तकनीकी संगठन भी AI तकनीक के प्रभाव में क्रिएटिव बदलाव कर रहे हैं।

Exit mobile version