Site iconSite icon SHABD SANCHI

Sai Sudharsan Hit Wicket : सुदर्शन लगातार दूसरी मैच में हुए हिट विकेट

Sai Sudharsan Hit Wicket : गुजरात टाइटन्स के ओपनर साई सुदर्शन लगातार दूसरे मैच में हिट विकेट आउट हुए हैं। इससे पहले वे RCB के खिलाफ पहले क्वालीफायर में हिट विकेट आउट हुए थे। इसी तरह, वे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में भी हिट विकेट आउट हुए। पिछले दो मैचों में जिस तरह से वे आउट हुए, उसे देखकर सुदर्शन खुद भी काफी नाखुश दिखे। IPL में यह उनका तीसरा मौका है।

साई सुदर्शन को बृजेश शर्मा ने हिट विकेट आउट किया। Sai Sudharsan Hit Wicket

साई सुदर्शन गुजरात टाइटन्स की पारी के 13वें ओवर में हिट विकेट आउट हुए। राजस्थान के लिए यह ओवर बृजेश शर्मा कर रहे थे। ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर लो फुल टॉस फेंकी। साई सुदर्शन ने अपना बल्ला खोला और ऑफ साइड पर स्क्वायर की तरफ मारने की कोशिश की। शॉट मारने की कोशिश में उनका बल्ला एक बार फिर उनके हाथ से फिसलकर विकेट के पीछे स्टंप से टकरा गया, जिसे अंपायर ने हिट विकेट आउट करार दिया।

साई सुदर्शन के आउट होने पर गिल का रिएक्शन वायरल हो गया।

साई सुदर्शन इस तरह आउट होने के बाद खुद से काफी निराश दिखे, जैसे ही उनका बल्ला स्टंप्स से टकराया, उन्होंने तुरंत अपना सिर पकड़ लिया। नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद शुभमन गिल भी काफी निराश दिखे। वह भी घुटनों के बल बैठ गए। स्टैंड में मौजूद GT के फैंस भी उनके आउट होने के बाद हैरान और परेशान थे। RCB के खिलाफ मैच में भी वह इसी तरह आउट हुए थे।

सुदर्शन 32 रन बनाकर आउट हुए। Sai Sudharsan Hit Wicket

साई सुदर्शन इस मैच में अच्छे फॉर्म में दिखे। वह 32 बॉल पर 58 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इनिंग में उन्होंने आठ चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि, इस आउट होने के साथ ही उन्होंने पुरुषों के T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट होने के मामले में आंद्रे रसेल और शोएब मलिक की बराबरी कर ली। साई सुदर्शन पुरुषों के T20 क्रिकेट में तीन बार हिट विकेट आउट हुए हैं।

Exit mobile version