मुबई। सुरों की मल्लिका आशा भोसले अब केवल यादों में रह गई है। सोमवार को शिवजी पार्क में पूरे सम्मान के साथ उन्हे अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर महान गायिका आशा भोसले के अंतिम दर्शन करते वक्त अपने आंसू नहीं रोक सके। वे काफी भावुक हो गए और उनके ऑखों से आसू झलक पड़े। सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजली के साथ आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने कासा ग्रांडे स्थित उनके आवास पर पहुंचे थें।
तेंदुलकर के बेटे की शादी में पहुची थी आशा
आशा भोसले का सचिन के परिवार से गहरा लगाव रहा है। जानकारी के तहत वे पिछले महीने ही तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल हुईं थीं और यह उनकी अंतिम सार्वजनिक मौजूदगी थी।सचिन और आशा भोसले के बीच एक मजबूत रिश्ता रहा। सचिन और आशा भोसले के बीच मां-बेटे जैसा रिश्ता था। आशा भोसले सचिन तेंदुलकर परिवार से घनिष्ठ रूप से जुड़ी रहीं और महत्वपूर्ण अवसरों पर नियमित रूप से उपस्थित रहती थीं। उनके अंतिम समय पर सचिन भावुक हो गए। उन्होने एक पोस्ट भी लिखी है। जिसमें वे आशा जी के प्रति अपनी भावनाओं को भावुक होकर व्यक्त किए है।

फूट-फूट कर रोती रही पोती जनाई भोसले
दादी के निधन पर उनकी पोती जनाई भोसले के आंसू नहीं थमें। वे लगातार रोती ही जा रही थी और हर कोई उन्हे सत्वंना देता रहा। आशा भोसले का अपनी पोती जनाई भोसले से बड़ा ही लगाव था। जनाई का पहला गाना आया तो आशा ताई ने खूब तारीफ की। जनाई भी दादी को अपनी ’छोटी सी आशा’ कहती थीं। दादी के निधन से उन्हें झटका लगा है।
