Site icon SHABD SANCHI

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 का माना ब्लैक एडिशन भारत में लॉन्च, 6 सेकेंड में भरेगी फर्राटे

गोवा। यंग जनरेशन की टू-व्हीलर में पंसद को शामिल करते हुए अब रॉयल एनफील्ड ने भारत में हिमालयन 450 का माना ब्लैक बाइक लॉन्च कर दिया है। गोवा में शुरू हुए अपने एनुअल बाइकिंग इवेंट मोटोवर्स-2025 में कंपनी ने हिमालयन 450 का माना ब्लैक बाइक को उतारा है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 3,37,000 रुपये रखी गई है। माना ब्लैक एडिशन का मकसद हिमालयन लाइनअप में एक ऐसा मॉडल शामिल करना है जो कठिन और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर चलने वाले सवारों के लिए पहले से अधिक तैयार और सक्षम हो।

6 सेंकड में ले लेगी रफ्तार

हिमालयन 450 माना ब्लैक एडिशन में वही शेरपा 450 इंजन दिया गया है, जो नए-जेनरेशन हिमालयन 450 में इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन लो-एंड टॉर्क, स्मूदनेस और हाई-एल्टीट्यूड एडैप्टेबिलिटी के संतुलन के लिए जाना जाता है। जिससे यह बाइक दैनिक सवारी और ऊंचाई वाले टूर दोनों के लिए उपयुक्त बनती है। कंपनी का दावा है कि बाइक 0-100किमीपीएच की स्पीड सिर्फ 6-7 सेकेंड में हासिल कर लेती है। इसकी टॉप स्पीड 150-160किमीपीएच है। हाईवे पर 120 किमीपीएच पर क्रूज करना कम्फर्टेबल लगता है। ऊंचाई वाले इलाकों में भी पावर लॉस कम होता है, क्योंकि वॉटर कूलिंग की वजह से थिन एयर में भी स्नॉर्ट मिलता रहता है।

ऐसे दिया गया नाम

इस बाइक का नाम इंडो-तिब्बत बॉर्डर पर स्थित माना गांव से लिया गया है। इसका लुक रग्ड और देसी पहाड़ी स्टाइल वाला नजर आ रहा है। बाइक को भारत में फैक्ट फिटेड एसेसरीज के साथ पेश किया गया है। इसमें एल्युमिनियम ब्रेस के साथ फैक्ट्री फिटेड नकल गार्ड, फ्लेयर्ड टेल सेक्शन और क्रॉस स्पोक व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर शामिल है।

Exit mobile version