Site iconSite icon SHABD SANCHI

मैहर के शारदा धाम की रोकी गई रोपवे, 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा नवदुर्गा उत्सव

मैहर। प्रसिद्ध मैहर के शारदा धाम में नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। मैहर के शारदा धाम मैहर में नवरात्रि मेले की तैयारियों को मद्देनजर रखते हुए रोपवे सेवा 21 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक बंद कर दी गई है। रोपवे प्रबंधन द्वारा सुरक्षा मानकों की जांच, तकनीकी रखरखाव और आवश्यक मरम्मत कार्यों के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस अवधि में मां शारदा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग का उपयोग करना होगा। प्रशासन और रोपवे प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से यात्रा की योजना बनाते समय इस व्यवस्था का ध्यान रखने की अपील की है। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए रोपवे का रखरखाव कार्य कराया जा रहा है, ताकि मेले के समय श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद रोपवे सेवा पुनः शुरू कर दी जाएगी।

11 से नवदुर्गा उत्सव 2026

नवरात्रि 2026 नवदुर्गा उत्सव 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शुरू होकर 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को विजयादशमी के साथ संपन्न होगा। दुर्गा मंदिरों में इसके लिए आवश्यक तैयारियां शुरु हो गई हैं। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होती है। दशमी तिथि पर दशहरा मनाया जाता है। नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। अनेक भक्त कठिन व्रत रखते हैं और पूर्ण आस्था के साथ माता की पूजा करते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी 19 अक्टूबर को होगी, जबकि महानवमी 19 अक्टूबर को ही रहेगी।

Exit mobile version