Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा-सतना मार्ग पर सड़क हादसा, पिता की मौत, पुत्र गंभीर

accidentaccident

accident

Road accident on Rewa-Satna road: सतना से रीवा आ रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बिहरा निवासी रामशरण सिंह अपने पुत्र कमलेंद्र के साथ सतना जिले के ऐरा गांव गए हुए थे। जहां से बीती रात पिता-पुत्र बाइक से रीवा आ रहे थे।

इसी दौरान सतना जिले के कोरिगवां गांव में वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया गया है कि तेज रफ़्तार कार की टक्कर से पिता पुत्र सड़क पर जा गिरे। जिससे पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version