Site iconSite icon SHABD SANCHI

सड़क हादसों पर लगाम लगाने की मुहिम तेज, क्रिटिकल स्पॉट्स पर तुरंत स्पीड ब्रेकर और ट्रॉमा केयर मजबूत करने के निर्देश

Road Accident Control Speed Breaker Trauma Care InstructionsRoad Accident Control Speed Breaker Trauma Care Instructions

सड़क हादसे रोकने की मुहिम तेज—क्रिटिकल स्पॉट्स पर स्पीड ब्रेकर, ट्रॉमा केयर मजबूत करने के निर्देश

Campaign to curb road accidents intensifies: रीवा। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और घायलों को तुरंत इलाज मुहैया कराने के लिए मंगलवार को जिला स्तर पर आयोजित ऑनलाइन प्रशिक्षण में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सभी संबंधित विभागों को तत्काल एक्शन मोड में आने के कड़े निर्देश दिए। भोपाल से मिले मार्गदर्शन के बाद कलेक्टर ने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लोक निर्माण, एनएचएआई और एमपीआरडीसी मिलकर तुरंत स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड और जरूरी सुधार करें।

प्रशिक्षण में जिले के तीन सबसे खतरनाक कॉरिडोर और पांच थाना क्षेत्रों जहां सबसे ज्यादा हादसे होते हैं की पहचान की गई। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ट्रॉमा सेंटर में सभी सुविधाएं दुरुस्त करने तथा डायल-108 का रिस्पॉन्स टाइम कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी टीएल बैठक में हर विभाग को अपने किए कामों की रिपोर्ट देनी होगी।20 बिंदुओं पर त्वरित कार्यवाही के सुझाव दिए गए हैं।

जिला परिवहन अधिकारी मनीष त्रिपाठी को सभी संबंधित विभागों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और लगातार समन्वय बनाए रखने को कहा गया है। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर जीपी अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. संजीव शुक्ला सहित पुलिस और सड़क निर्माण एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।कलेक्टर ने चेतावनी दी कि अब कोई बहाना नहीं चलेगा; जिले में सड़क हादसों की संख्या जल्द ही कम होनी चाहिए।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version