Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा की सोहागी घाटी में फिर सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक पल्टा चालक और खलासी घायल

accidentaccident

accident

Road accident again in Sohagi valley of Rewa: रीवा की सोहागी घाटी में फिर एक हादसा हो गया। बीती देर रात रीवा-प्रयागराज हाईवे में सोहागी घाटी में अनियंत्रित ट्रक पलट गया। हादसे में चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से घायलों को ट्रक से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

जानकारी के मुताबिक ट्रक सोहागी पहाड़ में नीचे की ओर जा रहा था, इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क हादसे के चलते घंटों हाईवे जाम रहा। बता दें कि सोहागी घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद जिला प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है। अभी हाल ही में सोहागी घाटी में हुए हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद जिम्मेदारों द्वारा दुर्घटनाओं को रोकने कोई सार्थक कदम नहीं उठाये जा रहे हैं।

Exit mobile version