Rimi Sen real estate agent: बॉलीवुड की फेमस फिल्मों में नजर आ चुकी रिमी सेन एक बार फिर फेमस है लेकिन इस पर किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि रिमी सेन ने अपने करियर का बिल्कुल नया चैप्टर शुरू किया है जिसकी वजह उन्होंने खुद शेयर की है।

बॉलीवुड से दूरी, लेकिन चर्चा में बरकरार रिमी सेन
रिमी सेन 2000 के दशक में बॉलीवुड में फिल्मों में एक जाना पहचाना चेहरा रह चुकी है उन्होंने धूम, गोलमाल, फिर हेरा फेरी और हंगामा जैसे हिट फिल्मों से अपनी पहचान बनाई है। हालांकि 2011 के बाद वह फिल्मों से धीरे-धीरे दूर हो गई लंबे समय तक इंडस्ट्री से गायब होने के बाद अब उनका नाम एक नए सेक्टर को लेकर चर्चा में दिख रहा है।
यह भी पढ़े : Elvish Yadav – Jannat Zubair की नज़दीकियों पर उठे डेटिंग के सवाल…
Rimi Sen Real Estate Agent Dubai, कैसे शुरू हुआ नया सफर
प्राप्त रिपोर्ट्स के अनुसार रिमी सेन अब दुबई में रियल एस्टेट सेक्टर में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि दुबई का रियल एस्टेट मार्केट बेहद ही प्रोफेशनल और नियमबद्ध तरीके से है। यहां एजेंट को एक सलाहकार की तरह सम्मान मिलता है जो उन्हें इस क्षेत्र की तरफ खींच कर लाया है।
भारत और दुबई के सिस्टम पर रिमी सेन की राय
एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस रिमी सेन ने अपने इंटरव्यू में भारत और दुबई के सिस्टम के तुलना बताइए है उनका कहना है कि भारत में नीतियां अक्सर बदलती रहती है जिससे प्रोफेशनल स्थिरता काफी ज्यादा प्रभावित होती है। वही दुबई में नियम बहुत ही साफ है और काम करने का माहौल भी भरोसे मनसा दिखता है यही वजह है कि उन्हें दुबई जाकर रियल स्टेट एजेंट के रूप में काम करना ज्यादा पसंद आ रहा है।
लुक्स को लेकर उठे सवाल, रिमी सेन ने दी साफ प्रतिक्रिया
हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद रिमी सेन के बदले हुए लोक को लेकर चर्चाएं तेज होने लगी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने साफ बताया कि उन्होंने बोटोक्स, फिलर्स और पीआरपी जैसे नॉन सर्जिकल ट्रीटमेंट कराए हैं। उन्होंने किसी बड़ी प्लास्टिक सर्जरी करने से इनकार किया और कहा कि इसमें छुपाने जैसा कुछ भी नहीं है।
ये भी पढ़े : Asin और राहुल ने एक दिन में दो बार की शादी, पोस्ट के जरिए जाने
नया प्रोफेशन, नई पहचान
अक्सर एक्टिंग के करियर में ऐसा कम देखा जाता है कि करियर सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहता है एक्टिंग से रियल स्टेट तक जाने का उनका यह सफर कई लोगों के लिए प्रेरणायक दायक भी है। रिमी सेन Rimi Sen real estate agent के रूप में दुबई में अपने बदलाव से काफी खुश है।
