रीवा। रीवा जिले का तापमान तेजी के साथ बढ़ रहा है। बढ़ते तापमान को देखते हुए रीवा कलेक्टर ने नर्सरी से 5वीं कक्षा तक की स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिए है। जारी पत्र के तहत 24 अप्रैल से 30 अप्रैल सभी सरकरी, निजी स्कूलों, सीबीएससी बोर्ड की स्कूलों तथा केन्द्रीय विद्यायल में 5वी कक्षा तक की छुट्रटी का आदेश जारी किया गया है, जबकि कक्षा 6वी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7.30 से 12 बजे तक यथावत संचालित होगी।
43 पहुचा पारा
जिला प्रशासन से जारी पत्र के तहत रीवा जिले का तापमान 43 डिग्री तक पहुच गया है। जिससे बेतहासा गर्मी एवं जलाने वाली धूप पड़ रही है। ऐसे में बच्चों पर तपिश और मौसम का प्रतिकूल असर पड़ सकता है और जिला प्रशासन ने छोटे बच्चों की छुट्रटी तय किया है। जिससे बच्चों को मौसम और तपिश से बचाया जा सकें।

