Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा-सिरमौर मार्ग पर बैकुंठपुर में भीषण हादसा, पैदल चलते व्यक्ति व बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Rewa Sirmaur Road Accident Baikunthpur Two Seriously Injured MP NewsRewa Sirmaur Road Accident Baikunthpur Two Seriously Injured MP News

Rewa–Sirmaur मार्ग पर बैकुंठपुर में भीषण हादसा, दो लोग गंभीर घायल

A terrible accident occurred in Baikunthpur on Rewa-Sirmaur road: रीवा-सिरमौर मुख्य मार्ग पर बैकुंठपुर कस्बे में रविवार दोपहर करीब 2 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए संजय गांधी चिकित्सालय रीवा में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर निवासी रामदास कोल आयु करीब 55 वर्ष पैदल सड़क किनारे जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार युवक अमन शुक्ला निवासी करारी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े सीमेंट लदे ट्रक से जा टकराई। हादसे में रामदास कोल के साथ-साथ बाइक चालक अमन शुक्ला को भी गंभीर चोटें आईं।

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।स्थानीय लोगों और नगर परिषद के पार्षदों ने बताया कि यह मार्ग केवल 25 फीट चौड़ा है, लेकिन पेट्रोल पंप से हरदी मोड़ तक आधे से अधिक हिस्से पर ट्रक-ट्रेलर हमेशा खड़े रहते हैं। अवैध पार्किंग और डिवाइडर पर बेतरतीब कट के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से ट्रकों की पार्किंग हटाने और सड़क को पूरी तरह मुक्त कराने की मांग की है।पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। आए दिन हो रहे हादसों से बैकुंठपुर वासियों में भारी रोष है।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version