रीवा। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने एक बार फिर बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए सेमरिया तहसील के शाहपुर सर्किल में पदस्थ राजस्व निरीक्षक रामविश्वास रावत को 3000 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त ने आरआई के खिलाफ भष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
भूमि सीमांकन के नाम मांगी थी 5 हजार की रिश्वत
जानकारी के तहत बरांव निवासी इंन्द्रमणि शुक्ला ने लोकायुक्त रीवा में शिकायत किया था कि आरआई रामविश्वास रावत भूमि का सीमांकन कराए जाने के लिए उनसे 5 हजार रूपए की रिश्वत माग रहा है। वह पहले 200 हजार रूपए दे चुका है जबकि शेष 3000 रूपए के लिए आरआई दबाब बना रहा है। शिकायत कर्त्ता ने बताया है कि उक्त भूमि संकुतला शुक्ला के नाम पर है।
शाहपुर सर्किल में हुई कार्रवाई
जानकारी के तहत लोकायुक्त की यह कार्रवाई शाहपुर सर्किल में की गई है। बताया जा रहा है कि शिकायत कर्त्ता शाहपुर सर्किल क्षेत्र में आरआई को घूस के रूपए दे रहा था। इसी बीच वहां मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @ShabdSanchi
- Twitter: shabdsanchi

