Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा-पुणे सुपरफास्ट ट्रेन 3 अगस्त से होगी शुरू, सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

Rewa-Pune superfast trainRewa-Pune superfast train

Rewa-Pune superfast train

Rewa-Pune superfast train will start from August 2: लंबे इंतजार के बाद रीवा-पुणे सुपरफास्ट ट्रेन 3 अगस्त से शुरू होने जा रही है। जो विंध्य क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मई 2025 में इस ट्रेन की घोषणा की थी, और जून में इसकी समय-सारणी जारी की गई थी। 3 अगस्त को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उद्घाटन समारोह रीवा रेलवे स्टेशन पर धूमधाम से होगा, जहाँ उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और सांसद जनार्दन मिश्रा ट्रेन को रवाना करेंगे। सतना स्टेशन पर सांसद गणेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि ट्रेन और स्टाफ का भव्य स्वागत करेंगे। रेलवे मंडल ने समारोह की तैयारियाँ जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। छह वरिष्ठ अधिकारियों को स्टेशनों के निरीक्षण और व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रेक के आगमन पर इंजन और ट्रेन को विशेष रूप से सजाया जाएगा। उद्घाटन के दिन ट्रेन सुबह 11:00 बजे रवाना होगी।

ट्रेन का परिचालन:

Exit mobile version