Site iconSite icon SHABD SANCHI

Rewa: रीवा के पावरलिफ्टर्स ने MP चैंपियनशिप में मचाया धमाल, 3 गोल्ड समेत 5 मेडल

Rewa Powerlifters Shine: रीवा के साधारण परिवारों के पांच जुझारू पावरलिफ्टर्स ने बालाघाट में आयोजित MP State Powerlifting Championship में कमाल कर दिया। नितिन विश्वकर्मा, स्वप्निल सोनी, मोहित वर्मा, विवेक सिंह और अमन सिंह ने 3 गोल्ड, 1 सिल्वर व 1 ब्रॉन्ज मेडल जीते। नितिन विश्वकर्मा को Best Lifter of Madhya Pradesh का खिताब मिला। कोच शैलेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में इन युवाओं ने 450 से 560 किलो तक का भारी वजन उठाकर विंध्य का नाम रोशन किया।

Rewa News in Hindi: रीवा जिले के साधारण परिवारों से निकले पांच जुझारू युवाओं ने अपनी अथक मेहनत और बुलंद हौसले से पूरे मध्य प्रदेश में रीवा का नाम एक बार फिर रोशन कर दिया है। बालाघाट के नूतन कला निकेतन में 23 और 24 अप्रैल को आयोजित MP State Powerlifting Championship (एमपी स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप) में इन खिलाड़ियों ने ताकत का शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

बेस्ट लिफ्टर ऑफ मध्य प्रदेश का खिताब

जूनियर वर्ग में नितिन विश्वकर्मा, स्वप्निल सोनी, मोहित वर्मा और विवेक सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया, जबकि सीनियर वर्ग में अमन सिंह ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया। खास बात यह रही कि नितिन विश्वकर्मा ने शानदार प्रदर्शन के साथ बेस्ट लिफ्टर ऑफ मध्य प्रदेश (Best Lifter of Madhya Pradesh) का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर विंध्य क्षेत्र को गौरवान्वित किया।

पावरलिफ्टर्स ने उठाया भारी वजन

प्रतियोगिता के दौरान इन युवा पावरलिफ्टर्स ने भारी वजन उठाकर सबको हैरान कर दिया। विवेक सिंह ने 560 किलो, अमन सिंह ने 550 किलो, नितिन विश्वकर्मा ने 507 किलो, मोहित वर्मा ने 470 किलो और स्वप्निल सोनी ने 450 किलो का कुल वजन सफलतापूर्वक उठाकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इन आंकड़ों ने साबित कर दिया कि साधारण पृष्ठभूमि भी तब बाधा नहीं बनती जब जुनून और मेहनत साथ हो।

गुरु का मार्गदर्षन रहा सफलता का कारण

ये सभी खिलाड़ी बेहद सामान्य परिवारों से आते हैं। इनकी सफलता का श्रेय मुख्य रूप से उनके Powerlifting Coach शैलेंद्र प्रताप सिंह के सही मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत को जाता है। गुरु जी के निर्देशन में इन युवाओं ने न सिर्फ मध्य प्रदेश स्तर पर धाक जमाई है बल्कि आने वाले राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए मजबूत आधार भी तैयार किया है।

रीवा में मनाई गई जीत ख़ुशी

इस उपलब्धि पर रीवा के खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिक बेहद खुश हैं। उन्होंने इन पावरलिफ्टर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और उम्मीद जताई है कि ये युवा आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रीवा और मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। रीवा जिले के इन होनहार पावरलिफ्टर्स (Powerlifters) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्ची लगन और सही दिशा में मेहनत किसी भी मुश्किल को पार कर सकती है।

Exit mobile version