Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा पुलिस ने नशे के खिलाफ की कार्रवाई, नशीली प्रतिबंधित टैबलेट जप्त, पति-पत्नी गिरफ्तार

रीवा। जिले के थाना सेमरिया की पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में संजू गुप्ता और उनकी पत्नी रेखा गु्प्ता है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति-पत्नी पुलिस के आने की भनक लगते ही भागने का प्रयास किए, लेकिन पुलिस स्टाफ घेराबंदी करके उन्हे पकड़ने में सफल रही है।

दुकान की आड़ में नशा कारोबार

सेमरिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने जारी बयान में बताया कि आरोपी अपने घर के पास नगर परिषद व्दारा निर्मित दुकान में अवैध नशीली टैबलेट(कैप्सूल) बिक्री कर रहे थें। पुलिस ने दुकान के अंदर की तलाशी ली, जंहा बोरी में नशीली दवाई पाई गई है। आरोपियों के पास दवाईयों का कोई भी कागजात नही पाया गया हैं। जिस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुये आरोपियो के कब्जे से कुल 65 पत्ते में 520 नग अवैध नशीली टैबलेट(कैप्सूल) जिसकी कीमत 4,824 रुपये एवं अवैध नशीली टैबलेट(कैप्सूल) बिक्री करने का कुल रकम 10,615 रुपये को जप्त किया गया।

इनकी हुई गिरफ्तारी

पकड़े गए आरोपियों में संजू उर्फ संजय गुप्ता पिता गोविन्द गुप्ता 45 वर्ष, सुरेखा उर्फ रेखा गुप्ता पति संजू उर्फ संजय गुप्ता 43 वर्ष दोनो निवासी वार्ड क्रमांक 01 कस्बा सेमरिया थाना सेमरिया जिला रीवा है। नशीली दवाओं के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में उनि.ललन सिंह नेताम, उनि.लंकेश वर्मा, सउनि.ऊषा रावत, प्र.आर. प्रमोद अग्निहोत्री, आरक्षक प्रबल त्रिपाठी, आरक्षक पंचमलाल प्रजापति, आरक्षक राहुल कुमार, आरक्षक जितेन्द्र बागरी, ’आरक्षक विवेक सिंह आदि शामिल रहें।

Exit mobile version