Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा पुलिस ने अंतरराज्यीय बैटरी चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, MP में चोरी कर UP में खपाते थे माल

Rewa police busted an interstate battery theft gang.Rewa police busted an interstate battery theft gang.

Rewa police busted an interstate battery theft gang.

Rewa police busted an interstate battery theft gang: रीवा जिले की सोहागी थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय एक शातिर बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से बैटरियां चोरी कर उन्हें उत्तर प्रदेश के बाजारों में खपा देते थे।

पुलिस की घेराबंदी में फंसे शातिर चोर
लंबे समय से मिल रही शिकायतों और फरियादी अलख नारायण केसरवानी की रिपोर्ट के बाद सोहागी थाना प्रभारी कमलेश साहू के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया और गिरोह के मुख्य सदस्यों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में करण हरिजन और दीपक हरिजन शामिल हैं। चोरी का माल खरीदने वाला अभिषेक साहू को भी पकड़ा है। जबकि गिरोह का एक अन्य सदस्य फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

धर्मकांटा और गोदामों को बनाते थे निशाना
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। यह गिरोह खासतौर पर उन धर्मकांटों और गोदामों की रेकी करता था, जहां भारी संख्या में बैटरियां रखी होती थीं। चोरी करने के तुरंत बाद आरोपी माल को सीमा पार उत्तर प्रदेश ले जाते थे, ताकि स्थानीय पुलिस की पकड़ से दूर रह सकें।

1 लाख का माल बरामद, कई वारदातों का कबूलनामा
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख रुपए कीमत की चोरी की बैटरियां बरामद की हैं। पकड़े गए बदमाशों ने क्षेत्र में हुई कई अन्य वारदातों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था।

Exit mobile version