Site iconSite icon SHABD SANCHI

Personality Development Guidance : रीवा में छात्राओं को मिला करियर मार्गदर्शन

रीवा में Personality Development व करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम की तस्वीररीवा में Personality Development व करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम की तस्वीर

रीवा में छात्राओं को Personality Development और करियर मार्गदर्शन

Personality Development Guidance : रीवा में छात्राओं को मिला करियर मार्गदर्शन –कॉलेज चलो अभियान 2026-27 का हुआ शुभारंभ-एस.के. कन्या स्कूल रीवा में अतिथि विद्वानों ने कहा-“रुचि के अनुसार करें विषय चयन” शासकीय एस.के. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रीवा में कॉलेज चलो अभियान 2026–27 के पहले चरण का शुभारंभ समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन शहर के प्रतिष्ठित शासकीय माधव सदाशिवराव गोलवलकर महाविद्यालय द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कक्षा 12वीं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के कॉलेज चलो अभियान प्रभारी डॉ. आशीष पाण्डेय रहे। साथ ही डॉ. सुप्रिया तिवारी, डॉ. शिवेंद्र शुक्ला और डॉ. पूजा त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रभारी प्राचार्या ललिता पंत ने की। प्राचार्या का स्वागत डॉ. आशीष पाण्डेय द्वारा पुष्पगुच्छ से किया गया, जबकि स्कूल के शिक्षक मोहम्मद सादिक खान और डॉ. मोनिका कुशवाहा ने डॉ. पाण्डेय का बुके देकर अभिनंदन किया। रीवा के शासकीय एस.के. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कॉलेज चलो अभियान 2026–27 के प्रथम चरण का शुभारंभ हुआ। अतिथि विद्वान प्राध्यापकों ने नई शिक्षा नीति, छात्रवृत्ति योजनाओं और करियर विकल्पों पर छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी तथा कलम भेंट कर शिक्षा की शक्ति समझाई।

नई शिक्षा नीति और सरकारी योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

डॉ. आशीष पाण्डेय ने 12वीं कक्षा की सभी छात्राओं को संबोधित करते हुए नई शिक्षा नीति (NEP) की मुख्य विशेषताओं की सरल और उपयोगी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग एवं सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे-स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना,मेधावी विद्यार्थी योजना,संबल योजना,छात्रवृत्ति योजनाएं,हॉस्टल सुविधाएं,NSS और NCC,स्पोर्ट्स गतिविधियां,लाइब्रेरी एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट कार्यक्रम संचालित किए गए। इन सभी के बारे में छात्राओं को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने अपने महाविद्यालय परिसर, उपलब्ध सुविधाओं और करियर निर्माण की संभावनाओं के बारे में भी स्पष्ट जानकारी दी।

अतिथि विद्वानों ने कलम भेंटकर बताया“कलम की ताकत”

कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायक पल तब आया जब महाविद्यालय के अतिथि प्राध्यापकों ने सैकड़ों छात्राओं को कलम भेंट की। डॉ. आशीष पाण्डेय और प्राचार्या ललिता पंत ने कहा-“कलम ही भविष्य का निर्माण करती है। जितना अधिक लिखोगे, उतनी ही तेजी से मानसिक विकास होगा। युवा पीढ़ी को हमेशा सकारात्मक सोच, प्रश्न पूछने और जिम्मेदारी से जवाब देने की आदत विकसित करनी चाहिए।” इसके माध्यम से छात्राओं को शिक्षा की शक्ति और ज्ञान के महत्व का संदेश दिया गया।

मंच संचालन और आभार

कार्यक्रम का सुंदर एवं प्रभावी संचालन डॉ. सुप्रिया तिवारी और डॉ. शिवेंद्र शुक्ला ने किया। अंत में डॉ. पूजा त्रिपाठी द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया। इस अभियान में स्कूल के शिक्षक किरण सिंह, मोहम्मद सादिक खान, डॉ. मोनिका कुशवाहा, एस.बी. मिश्रा, मनोज कुशवाहा और राज सिंह सक्रिय रूप से शामिल रहे।

निष्कर्ष-कॉलेज चलो अभियान 2026-27 का यह शुभारंभ न केवल छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास है, बल्कि उनके आत्मविश्वास, करियर चयन और व्यक्तित्व विकास को भी नई दिशा प्रदान करता है। रीवा के एस.के. कन्या विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम निश्चय ही छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा और उज्ज्वल भविष्य की ओर मार्ग प्रशस्त करेगा।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version