Child dies after drinking rat poison mistaking it for cumin water: जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के जेपी नगर में एक हृदय विदारक हादसा सामने आया है। महज 10 वर्षीय मासूम नैसी सिंह ने घर में रखी चूहे मारने की जहरीली दवा को जलजीरा समझकर पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
नैसी के पिता ज्ञानी सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर को वे पत्नी के इलाज के लिए रीवा आए थे। घर पर केवल नैसी और उसका छोटा भाई था। इसी दौरान बच्ची ने दवा को जलजीरा समझ घोलकर पी लिया।

दोपहर में परिजन लौटे तो नैसी बेहोश पड़ी मिली। आनन-फानन में उसे संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।ज्ञानी सिंह का घर गांव से अलग-थलग होने के कारण घटना की जानकारी पड़ोसियों को देर से मिली। खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक व्याप्त हो गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर घरों में जहरीले पदार्थों को बच्चों की पहुंच से दूर सुरक्षित रखने की गंभीर चेतावनी देता है।
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @ShabdSanchi
- Twitter: shabdsanchi
