Site icon SHABD SANCHI

Rewa News: लग्जरी कार में युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी, कई वाहन क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे बच्चे और राहगीर

A damaged luxury car and other vehicles after a reckless stunt driving incident on a busy road in Rewa.

Luxury car stunt causes damage on Rewa road

Dangerous stunts by young men in luxury cars: रीवा शहर के व्यस्त इलाके में एक बार फिर असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी सामने आई है। पुराने कोर्ट परिसर के पास चक्रधर सिटी के सामने बीती शाम काले रंग की लग्जरी कार सवार तीन-चार युवकों ने सड़क पर जमकर स्टंट किया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

युवक शिल्पी प्लाजा की ओर से तेज रफ्तार में आते हुए पुराने कोर्ट की दिशा में भागे। इस दौरान उन्होंने खतरनाक ड्राइविंग की और सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कई चार पहिया और दो पहिया वाहन भी चपेट में आए।सड़क किनारे छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर बच्चे समय पर नहीं हटते तो बड़ा हादसा हो सकता था। कई राहगीर और वाहन चालक भी बाल-बाल बचे।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार में तीन से चार युवक सवार थे। टक्कर मारने के बाद चालक ने रुकने के बजाय गाड़ी को पीछे किया और फिर तेजी से फरार हो गया। कार की पिछली नंबर प्लेट गायब होने से पहचान में पुलिस को मुश्किल हो रही है।

यह इलाका शाम के समय अत्यंत व्यस्त रहता है, जहां बड़ी संख्या में लोग जमा होते हैं। घटना के बाद लोग लंबे समय तक सहमे रहे।सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और आरोपियों की तलाश की जा रही है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगाम नहीं लगी तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version