Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा नगर निगम ने अवैध नल कनेक्शनों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई, 22 कनेक्शन विच्छेदित

Rewa MP NewsRewa MP News

Rewa MP News

Rewa Nagar Nigam News: रीवा नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देश पर शहर में अवैध नल कनेक्शनों के खिलाफ नगर निगम की जलप्रदाय शाखा द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में गुरुवार, 29 मई 2025 को वार्ड 16 के गुलाब नगर में जलप्रदाय शाखा की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान 22 अवैध नल कनेक्शन पाए गए, जिन्हें मौके पर ही विच्छेदित कर दिया गया।

निगम आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अवैध रूप से नल कनेक्शन न लें और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही कनेक्शन प्राप्त करें। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम सख्त वैधानिक कार्रवाई करेगा।

Exit mobile version