Rewa News: संपत्तिकर बकाया न देने पर नगर निगम की सख्ती, पहली बार कुर्क की संपत्ति, चार बकायादारों ने मौके पर भरा टैक्स

Rewa Municipal Corporation has attached property for non-payment of property tax dues

Rewa Municipal Corporation has attached property for non-payment of property tax dues: नगर निगम रीवा ने संपत्तिकर की वसूली में बड़ी सख्ती दिखाते हुए बकायादारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। पहली बार चल-अचल संपत्तियों की कुर्की करते हुए निगम की टीम ने जोन-3 में पांच बकायादारों के यहां पहुंचकर कार्रवाई की। इसमें एक बकायादार की दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी कुर्क की गई, जबकि शेष चार ने डर से मौके पर ही लाखों रुपये का बकाया संपत्तिकर जमा कर दिया।

निगम आयुक्त के निर्देश पर राजस्व टीम ने जोन क्रमांक-3 में यह अभियान चलाया। राजस्व दल, अतिक्रमण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने पांच स्थानों पर कुर्की की कार्रवाई की। इस दौरान उपायुक्त, राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक और अतिक्रमण प्रभारी मौजूद रहे।

कार्रवाई के दौरान छोटेलाल सिंह पुत्र शंभू प्रसाद सिंह ने बकाया राशि नहीं चुकाई, इसलिए उनकी दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को कुर्क कर निगम के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं विष्णु प्रसाद मिश्रा ने 78,807 रुपये, कैलाश नाथ मिश्रा ने 1,37,353 रुपये, सरोज सिंह ने 1,47,000 रुपये और अभिनव मिश्रा ने भी अपनी बकाया राशि मौके पर चेक व नगद जमा कर दी।निगम अधिकारियों के अनुसार, बार-बार नोटिस देने के बावजूद इन बकायादारों ने न तो टैक्स जमा किया और न ही कोई अपील दायर की। मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के प्रावधानों के तहत अंतिम सूचना के बाद कुर्की की गई। निगम ने चेतावनी दी है कि बड़े बकायादारों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *