Site icon SHABD SANCHI

रीवा में मॉर्निंग रन के दौरान युवक को वाहन ने कुचला, मौके पर मौ#त, आर्मी भर्ती की कर रहा था तैयारी

Rewa morning run accident where army aspirant youth died after vehicle collision

Rewa Accident: मॉर्निंग रन में युवक की मौत | आर्मी तैयारी कर रहा था

Youth crushed by vehicle during morning run in Rewa: रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान में रीवा-इलाहाबाद हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे 24 वर्षीय युवक संतोष रावत को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 5 बजे रामनई खदान के पास हुई।

ममरई निवासी संतोष रावत रोजाना की तरह सुबह मॉर्निंग रन लगा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि संतोष दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और संतोष को तुरंत संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उन्होंने बताया कि संतोष पिछले दो साल से आर्मी भर्ती की तैयारी में जुटा था और सपना था कि जल्द सेना में भर्ती होकर परिवार का नाम रोशन करेगा। पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर लिया है। अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस हादसे से क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version