रीवा लोकायुक्त ने शहडोल में महिला इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, मचा हड़कम्प

रीवा। रीवा लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए नगर परिषद खांड बाण सागर जिला शहडोल की उपयंत्री सुधा वर्मा पिता रामकुमार वर्मा निवासी मड़वास जिला सीधी को 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। उपयंत्री के खिलाफ भष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

खेल मैदान निर्माण का मुल्यांकन करने मांगी थी 20 हजार रूपए

रीवा लोकायुक्त एसपी योगेश देशमुख ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि मेसर्स जे के अग्रवाल निवासी पाण्डेन टोला रीवा ने शिकायत किया था कि नगर परिषद खांड जिला शहडोल के खेल मैदान में स्टेयर का निर्माण कार्य निविदा न्यूनतम दर होने पर प्राप्त किया गया। जिसका अंतिम देयक तैयार किए जाने के बाद उपयंत्री सुधा वर्मा द्वारा मूल्यांकन नहीं किया जा रहा है उनके द्वारा मूल्यांकन के लिये 20000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।

कार्यालय में 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ी गई उपयंत्री

एसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिश्वत के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक टीम बनाई गई थी। 9 अप्रैल को शिकायत कर्त्ता मेसर्स जे के अग्रवाल ने जैसे ही उपयंत्री सुधा वर्मा को उनके नगर परिषद कार्यालय खांड देवलौद जिला शहडोल में रिश्वत के 10 हजार रूपए दे रहा था। वहां मौजूद टीम ने महिला इंजीनियर को रिश्वत के रूपयों के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि उपयंत्री के खिलाफ ट्रेपिंग की पूरी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *