Site icon SHABD SANCHI

रीवा-इंदौर के बीच 1.50 मिनट का होगा हवाई सफर, इन शहरों से जुड़ने जा रहा रीवा एयरपोर्ट

A small passenger aircraft at Rewa Airport highlighting new air connectivity between Rewa and Indore.

Rewa Airport connects with Indore via short flight

रीवा। विंध्य को एक और पंख लगने जा रहे है। जब 22 दिसबंर को रीवा-इंदौर के बीच इंडिगो की हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत रीवा एयरपोर्ट से इंदौर के लिए इंडिगो एयरलाइंस की यह नियमित सेवा होगी। यह फ्लाइट इंदौर से सुबह 11.30 बजे रवाना होगी और रीवा एयरपोर्ट पर 13.15 बजे आगमन होगा। करीब 20 मिनट रुकने के बाद रीवा से दोपहर 13.35 बजे प्रस्थान कर इंदौर 15.25 बजे पहुंचेगी।

मुंबई, दिल्ली, जयपुर, बैंगलोर आदि शहरों से सीधी कनेक्टिविटी

रीवा-इंदौर के बीच शुरू हो रही हवाई सेवा को लेकर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि रीवा से इंदौर हवाई सेवा विन्ध्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई गति देगा। इससे अंचल का विकास, व्यापार व पर्यटन और सशक्त होगा। रीवा इंदौर हवाई सेवा से विन्ध्य क्षेत्र के इंदौर में निवासरत हजारों नागरिकों को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी। इंदौर विमानतल से मुंबई, दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, बैंगलोर आदि शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी भी मिलेगी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने यह भी कहा कि इस हवाई सेवा से विन्ध्य क्षेत्र के सतना, सीधी, शहडोल, मऊगंज आदि इलाकों के लोगों को लाभ होगा। व्यापार, व्यवसाय के साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षा में भी सुविधा मिलेगी।

तीन कैटेगरी में कर रही कंपनी बुकिंग

इं​​​​​दौर से रीवा के लिए शुरू होने वाली फ्लाइट के लिए इंडिगो में बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी इस फ्लाइट के लिए तीन कैटेगरी में बुकिंग कर रही है। पहली कैटेगरी सेवर फेयर है जिसका किराया 5,203 रुपए है, दूसरी कैटेगरी फ्लेक्सी प्लस फेयर है जिसका किराया 5,518 रुपए है वहीं तीसरी कैटेगरी सुपर 6 ई फेयर है, जिसका किराया 6,778 रुपए है।

यह है फ्लाइट का शेड्यूल

इंदौर से फ्लाइट 6ई7363 सुबह 11.30 बजे इंदौर से रवाना होगी और 1 घंटे 45 मिनट बाद यानी दोपहर 1.15 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेगी। रीवा से फ्लाइट 6ई7363 दोपहर 1.35 बजे रवाना होगी और 1 घंटे 50 मिनट बाद यानी दोपहर 3.25 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेगी।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version