Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा को मिला नया जिला शिक्षा अधिकारी, पीएल मिश्रा ने सम्हाली शिक्षा विभाग की कमान

रीवा। रीवा जिला शिक्षा विभाग को नया अधिकारी मिल गया है और पीएल मिश्रा ने गुरूवार को कार्यालय में पहुच कर शिक्षा विभाग की कमान सम्हाल लिए है। पीएल मिश्रा अब रामराज मिश्रा की जगह लिए है। ज्ञात हो कि रामराज मिश्रा का सेवाकाल पूरा हो गया था। जिसके चलते शिक्षा अधिकारी का पद रिक्त हो गया था। वही अब पीएल मिश्रा की ज्वाइंनिग के बाद शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हो रही है। दरअसल डा. प्रेमलाल मिश्र अभी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 के प्राचार्य रहे है।

अनुभव का मिलेगा लाभ

ज्ञात हो कि प्रेमलाल मिश्रा इसके पूर्व में सीधी के जिला शिक्षा अधिकारी रह चुके हैं, वे रीवा में रमसा प्रभारी के तौर पर लम्बे समय तक काम किए है, तो शिक्षा विभाग के कई पदों का उन्हे अच्छा अनुभव है। ऐसे में माना जा रहा है कि अनुभवी शिक्षा अधिकारी रीवा और मउगंज की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बना सकते है। ज्ञात हो कि रीवा और मउगंज जिले कि शिक्षा व्यवस्था रीवा डीईओं के माध्यम से संचालित हो रही है।

कहीं ऐसी बात

नवागत शिक्षा अधिकारी पीएल मिश्रा ने पद्रभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग में काम करते हुए जो भी उनका अनुभव रहा है उसे शिक्षा अधिकारी के रूप में पूरा उपयोग करेगे, तथा सरकार के नीति और व्यवस्था तथा अधिकारियों के मार्गदर्शन से काम करते हुए शिक्षा की व्यवस्था को और बेहतर बनाने का काम करने का प्रयास करेगे। उन्होने कहा कि शिक्षा विभाग में किसी भी तरह की गड़बड़ी एवं भष्टाचार न हो इसके लिए वे पूरी तरह से निगरानी रखने का प्रयास करेगें।

Exit mobile version