रीवा। रीवा इंजीनियरिंग कालेज का 62वें स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कालेज के पूर्व छात्र तथा उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इस अवसर पर कहा कि अपने स्थापना की 62वीं वर्षगांठ मना रहा इंजीनियरिंग कालेज रीवा तकनीक और विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। इंजीनियरिंग कालेज के विकास में इसके पुरा छात्रों का सराहनीय योगदान है। इस इंजीनियरिंग कालेज ने विन्ध्य की कई प्रतिभाओं को तराशा है जो देश-विदेश के बड़े संस्थानों में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेर रही हैं। इंजीनियरिंग कालेज के विकास के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी।
कालेज में टेक फेस्ट का शुभारंभ
कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इंजीनियरिंग कालेज रीवा में टेक फेस्ट का शुभारंभ किया। बताया कि पुरा छात्रों के सहयोग से आज इंडस्ट्री इंस्टीट्यूट इंट्रैक्शन सेंटर से कॉलेज सुस्जित होने जा रहा है। यह सेंटर कालेज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, प्रोफेसरों को बड़े औद्योगिक संस्थानों से संवाद का केन्द्र बनेगा। इसके निर्माण के लिए मैं अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपए दे रहा हूं।
विश्व में भारत नेतृत्व की अच्छी साख
भारत में वर्तमान में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में तेजी से विकास हो रहा है। भारत विश्वगुरू बनने की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। खाड़ी में अशांति के कारण होर्मूज स्टेट से किसी भी देश के जल जहाज पार नहीं हो रहे हैं, लेकिन ईरान ने भारत के जहाजों को जाने की अनुमति दी है। यह हमारे देश के कुशल नेतृत्व की विश्व में अच्छी साख का परिणाम है।
कॉलेज में पढ़ाई का हो रहा विस्तार
समारोह में कालेज के प्राचार्य आरपी तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कालेज की विकास यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कालेज में 1964 में तीन कोर्स शुरू किए गए। वर्तमान में पाँच कोर्स, पीजी कोर्स और पीएचडी की सुविधा है। कालेज में 9 यूजी कोर्स तथा 10 पीजी कोर्स शुरू करने के लिए 175 करोड़ की कार्ययोजना बनाई गई है। समारोह में विद्यार्थियों ने आरईसी हमारी शान है, इससे हमारी पहचान है गीत की प्रस्तुती देकर कॉलेज का बखान किए।
