Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा के नवागत संभागायुक्त शीलेंद्र सिंह ने संभाला पदभार, लापरवाह अफसरों को दी सख्त चेतावनी

Rewa Divisional Commissioner Sheelendra Singh assumed chargeRewa Divisional Commissioner Sheelendra Singh assumed charge

Rewa Divisional Commissioner Sheelendra Singh assumed charge

रीवा। रीवा संभाग के नवागत संभागायुक्त शीलेंद्र सिंह ने सोमवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने से ठीक पहले, उन्होंने रविवार रात मैहर पहुंचकर प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां शारदा धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और संभाग की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। एक तेज-तर्रार और सख्त प्रशासक के रूप में पहचाने जाने वाले शीलेंद्र सिंह ने ज्वाइन करते ही साफ कर दिया है कि संभाग की प्रशासनिक व्यवस्था अब पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रहेगी।

पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद कमिश्नर शीलेंद्र सिंह एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने सुबह 11 बजे ही लोक निर्माण विभाग (PWD), जल संसाधन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा तथा स्वास्थ्य विभाग सहित सभी प्रमुख संभागीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई। इस पहली ही बैठक में उन्होंने साफ और कड़े शब्दों में स्पष्ट किया कि रीवा संभाग के सभी जिलों का सर्वांगीण विकास, शासकीय कार्यों में पूरी पारदर्शिता और सुशासन लाना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

बैठक के दौरान संभागायुक्त ने शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक हर हाल में पहुंचाने के निर्देश दिए। विकास कार्यों की धीमी गति और जनता की समस्याओं की अनदेखी पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने अधिकारियों को दो टूक चेतावनी दी कि जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से सचेत किया कि दायित्वों के निर्वहन में कोताही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर आने वाले दिनों में सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version