Grandson murdered father-in-law who was drinking alcohol with daughter-in-law in Rewa: रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र के बदराव में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बहू के साथ कमरे में बंद होकर शराब पी रहे बुजुर्ग ससुर की उसके ही नाती ने डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। मृतक की पहचान श्रीनिवास साकेत के रूप में हुई है। आरोपी उनका नाती करण साकेत है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दी है।परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रीनिवास साकेत शनिवार को बैंक से पैसे निकालकर घर लाए थे। इसके बाद वे अपनी बहू के साथ कमरे में बंद होकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान करण साकेत वहां पहुंचा और दरवाजा खुलवाने की जिद करने लगा। दरवाजा न खुलने पर गुस्साए करण ने पहले अपनी मां को मारा और फिर दादा को रोकने आए श्रीनिवास पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमला इतना बेरहम था कि श्रीनिवास की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय बहू नशे की हालत में थी और कमरे में ही मिली।परिजनों ने बताया कि परिवार में पहले से ही इस बात को लेकर विवाद चल रहा था कि बुजुर्ग बहू के साथ शराब पीते हैं, लेकिन वे नहीं मानते थे।
सूचना मिलते ही बिछिया थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इलाके में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी करण साकेत की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @shabd_sanchi
- Twitter: shabdsanchi
