Site icon SHABD SANCHI

ड्यूटी पर तैनात रीवा के कॉन्स्टेबल को तेज रफ्तार बस ने कुचला, मौके पर मौत

Rewa Constable Hit by Speeding Bus Road Accident MP News

Rewa Accident: ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल को तेज रफ्तार बस ने कुचला

Rewa constable on duty crushed by speeding bus: शहडोल बस स्टैंड पर रविवार दोपहर करीब सवा 2 बजे उस समय कोहराम मच गया जब ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे पुलिस कॉन्स्टेबल को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। हादसे में कॉन्स्टेबल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कॉन्स्टेबल महेश पाठक कोतवाली थाने में पदस्थ थे।

मूल रूप से रीवा जिले की सिरमौर तहसील के सथनी गांव के निवासी महेश 2013 में पुलिस बल में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी, 25 वर्षीय पुत्र और 20 वर्षीय पुत्री हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कॉन्स्टेबल महेश बस स्टैंड पर पक्षीराज ट्रैवल्स की बस को साइड लगवा रहे थे। इसी दौरान ब्यौहारी से शहडोल की ओर आ रही दादू एंड सन्स कंपनी की बस ने तेज रफ्तार में आकर उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कॉन्स्टेबल को बचाने का कोई मौका ही नहीं मिला। हादसे के तुरंत बाद बस चालक को मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर बस को जब्त कर थाने लाया है।

प्रथम दृष्टया लापरवाही और तेज रफ्तार चलाने का मामला सामने आ रहा है।कोतवाली टीआई ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। धारा 304-A के तहत मामला दर्ज कर ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शहडोल बस स्टैंड पर मातमी सन्नाटा पसरा है। पुलिस परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version