Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा कलेक्टर का सख्त एक्शन, 18 अधिकारियों को नोटिस जारी होने से मची खलबली

रीवा। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में संतोषजनक निराकरण न करने पर कलेक्टर रीवा नरेन्द्र सूर्यवंशी ने 18 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण न करने के कारण अधिकारियों को नोटिस जारी कर तीन दिवस में उपस्थित होकर कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिये गये हैं।

शिकायतों का समय पर हो निराकरण

कलेक्टर ने कहा है कि सीएम हेल्पलाइन शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सर्वोच्च प्राथमिकता की योजना है। जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का कर्तव्य है कि शिकायतों का समयबद्ध, उत्तरदायित्व पूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने अधिकारियों द्वारा संतुष्टिपूर्वक निराकरण न किये जाने पर मार्च माह की ग्रेडिंग में जिले की स्थित सम्मानजनक न होने पर प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए नोटिस जारी किया है।

इन्हे जारी किया गया नोटिस

कलेक्टर द्वारा प्राचार्य शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय डॉ. दीपक कुलश्रेष्ठ, सिविल सर्जन डॉ. प्रतिभा मिश्रा, सहायक संचालक पिछड़ावर्ग श्रीमती सुमन द्विवेदी, आरएचईओ उद्यानिकी श्रीमती शालिनी पाण्डेय, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम कमलेश तांडेकर, महाप्रबंधक एमपीआरडीसी मोहित कैन, सहायक यंत्री मैकेनिकल पीएचई सुधांशु शर्मा, नोडल अधिकारी शहरी स्वास्थ्य केन्द्र, डॉ. जेबी गौतम, सीईओ जनपद श्रीमती प्राची चौबे, प्रभारी खनिज निरीक्षक वीर सिंह, प्रभारी सहायक यंत्री नगर निगम राजेश मिश्रा, प्रभारी सहायक यंत्री नगर निगम पीएन शुक्ला, पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेन्द्र सिंह तोमर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अम्बरीश दुबे, कनिष्ठ अभियंता विद्युत मंडल सतानंद तिवारी, कनिष्ठ अभियंता उमेश कुमार द्विवेदी, ईईआरईएस बीडी कोरी एवं संभागीय पेंशन अधिकारी तोकानंद तेकाम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Exit mobile version