Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा : हॉस्टल और बस्तियों में फंसे लोगों का रेस्क्यू, डिप्टी सीएम ने लिया कंट्रोल रूम का जायजा

Rescue of people stranded in hostels and settlements in Rewa.Rescue of people stranded in hostels and settlements in Rewa.

Rescue of people stranded in hostels and settlements in Rewa.

रीवा: जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। शहर के वार्ड क्रमांक 9 स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल हॉस्टल में भारी जलभराव के कारण वहां फंसे 38 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर, एसपी, स्थानीय थाना प्रभारी, नगर निगम अधिकारी और पटवारी मौके पर पहुंचे तथा सभी बच्चों को सकुशल निकालकर सरस्वती स्कूल में ठहराया गया, जबकि जो बच्चे घर जाना चाहते थे उन्हें सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया।

नाव से निकाले गए खैरी बस्ती के लोग और शारदापुरम में वृद्ध सुरक्षित रेस्क्यू

चोरहटा स्थित वार्ड क्रमांक 4 की खैरी बस्ती चारों ओर से पानी से घिर जाने के कारण मुख्य मार्ग से पूरी तरह कट गई। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन की मौजूदगी में एसडीआरएफ की विशेष नाव के जरिए फंसे हुए ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके अलावा, शारदापुरम क्षेत्र में पानी के बीच घर में फंसे दो वृद्धजनों को भी प्रशासनिक टीमों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है।

बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम का डिप्टी सीएम ने लिया जायजा

आपातकालीन स्थितियों से त्वरित निपटने के लिए सक्रिय किए गए नगर निगम के बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम का उपमुख्यमंत्री ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रशासन ने संकट में फंसे नागरिकों की सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर जारी किए हैं, ताकि लोग तुरंत राहत प्राप्त कर सकें।

Exit mobile version