Remedy For Dark Circle Eye : क्या आपकी आँखों के नीचे भी डार्क सर्कल हैं? ये चेहरे की सुंदरता को कम कर देते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन सेहत के लिए नेगेटिव संकेत हो सकते हैं। आँखों के नीचे काले घेरे शरीर में कुछ कमियों के कारण होते हैं। आप आँखों के नीचे के डार्क सर्कल को हटाने के लिए कुछ घरेलु उपाय कर सकते हैं।
आँखों के नीचे डार्क सर्कल क्यों होते हैं?
आंखों में सूजन का कारण कभी-कभी शरीर में सोडियम की अधिकता या फिर मासिक धर्म के दौरान शरीर में तरल पदार्थ का जमा होना हो सकता है। यदि आंखों का पीला रंग बना रहता है, तो यह लीवर या पित्त संबंधी समस्याओं का संकेत हो सकता है। वहीं, काले घेरे होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे खून की कमी या भारी मासिक धर्म।
चुकंदर का सलाद खाने से दूर होते हैं काले घेरे
विशेषज्ञों का कहना है कि सही खानपान से इन समस्याओं में आराम मिल सकता है। काले घेरे दूर करने के लिए आप चुकंदर का सलाद खा सकते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि आंखों के नीचे काले घेरे हैं, तो यह खून की कमी का संकेत हो सकता है। इसलिए अपनी डाइट में आयरन युक्त खाने को जरूर शामिल करें।
चुकंदर के सलाद में मिलाएं ये चीजें
चुकंदर को आप सलाद के रूप में खा सकते हैं। आप चाहें तो चुकंदर में नींबू का रस, सेंधा नमक, काली मिर्च या आंवला भी डाल सकते हैं। नींबू और आंवला में विटामिन C होता है, जो आयरन के अवशोषण में मदद करता है। खासतौर पर महिलाओं में भारी मासिक धर्म के कारण खून की कमी हो जाती है, जिसे चुकंदर से आसानी से दूर किया जा सकता है।
चुकंदर सलाद खाने के फायदे
चुकंदर में बहुत मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना चुकंदर खाने से खून की कमी दूर हो सकती है। इसमें फोलिक एसिड और आयरन होते हैं, जो नई लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करते हैं और खून में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाते हैं। इससे थकान भी कम होती है।
इसके अलावा, चुकंदर शरीर से टॉक्सिन या विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। यह रक्त को शुद्ध करता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचने की प्रक्रिया बेहतर होती है और थकान कम होती है। साथ ही, चुकंदर में फाइबर भी होता है, जो पाचन तंत्र को अच्छा बनाता है। आप चाहें तो इसमें गाजर भी मिला सकते हैं ताकि यह और भी पौष्टिक बन जाए।
