भोपाल। एक तो होली का पर्व और उसके बाद मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन की प्रदेश व्यापी हड़ताल का ऐलान हो जाने से बस यात्रियों के साथ ही सरकार भी चितिंत हो गई। हड़ताल के ऐलान को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वयं सीएम निवास में मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके चर्चा किए है। जिसके बाद ऑनर्स ने हड़ताल वापस ले लिया है।
सीएम ने कहा सभी का हित सर्वोपरि
बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बस ऑपरेटर्स की सभी शंकाओं, कठिनाई का मिल-बैठकर हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि बस ऑनर्स के पदाधिकारी, परिवहन मंत्री से मिलकर अपनी सभी शंकाओं,कठिनाईयों, समस्याओं का समाधान कराएंगे। इसके लिए वे परिवहन मंत्री को भी निर्देशित कर रहे हैं। दोनों पक्षों की चर्चा और समाधान के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। सीएम ने शासन द्वारा जारी की गई एक सूचना एवं एक अधिसूचना को होल्ड करने के निर्देश दिए। जिसके बद बस बस ऑनर्स ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान कर दिए है।
दो मार्च से थी हड़ताल
ज्ञात हो कि सरकार की नीति को लेकर बस ऑनर्स ने 2 मार्च को प्रदेश भर में हड़ताल करने का निणर्य लिया था, दरअसल एमपी सरकार मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत करने जा रही है। इसमें अलग-अलग कंपनियां बनाकर बसों का संचालन किया जाएगा। जिससे ग्रामीण अंचलों तक यात्रियों को सुगम आवागमन उपलब्ध हो सकें। इसमें निजी ऑपरेटरों को जोड़ा जाएगा। इसके संचालन के लिए शासन ने परिवहन नीति बनाई है। जिसका मध्यप्रदेश के बस ऑपरेटर एसोसिएशन विरोध कर रहा है।
