Site iconSite icon SHABD SANCHI

MP News : मार्च में छुट्टियों पर भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, अप्रैल से प्रॉपर्टी रेट्स में भारी उछाल!

Registry offices will remain open even on holidays in MarchRegistry offices will remain open even on holidays in March

Registry offices will remain open even on holidays in March

Registry offices will remain open even on holidays in March: मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी खरीदने वालों के लिए मार्च 2026 में बड़ी राहत की खबर है। महानिरीक्षक पंजीयन (IG Registration) ने आदेश जारी कर प्रदेश के सभी पंजीयन कार्यालयों को मार्च महीने में अवकाश के दिनों में भी खुला रखने के निर्देश दिए हैं। केवल होली 3 मार्च के दिन कार्यालय बंद रहेंगे, बाकी सभी शनिवार, रविवार और अन्य सार्वजनिक छुट्टियों पर भी रजिस्ट्री प्रक्रिया सामान्य दिनों की तरह चलेगी। यह विशेष व्यवस्था 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी।

यह फैसला मुख्य रूप से 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाली नई कलेक्टर गाइडलाइन दरों प्रॉपर्टी मूल्यांकन दरों को देखते हुए लिया गया है। अप्रैल से कई इलाकों में गाइडलाइन रेट्स में 10% से लेकर 100% तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे मार्च में रजिस्ट्री की मांग में जबरदस्त उछाल आया है। सरकार का मकसद राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ आमजन को अधिकतम सुविधा देना है, ताकि लोग पुरानी दरों पर डील फाइनल कर सकें।

पंजीयन विभाग के अनुसार, नौकरीपेशा लोग बिना छुट्टी लिए भी संपत्ति पंजीकरण करा सकेंगे। रीवा सहित मध्य प्रदेश के सभी जिलों में यह आदेश प्रभावी होगा। इससे खरीदारों को पुरानी सस्ती दरों पर रजिस्ट्री का फायदा मिलेगा, जबकि विभाग को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के अंतिम हफ्तों में रजिस्ट्री कार्यालयों में भीड़ बढ़ने की संभावना है, इसलिए इच्छुक खरीदार जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर लें।

Exit mobile version