दिल्ली में हाई अलर्ट: लश्कर-ए-तैयबा के निशाने में लाल किला!

Red Fort Lashkar-e-Taiba: दिल्ली में हाई अलर्ट है, सुरक्षा और जांच एजेंसियां सक्रीय हैं और प्रमुख इलाकों को हाई सिक्योरिटी ज़ोन में तब्दील कर दिया गया है. पाकिस्तानी इस्लामिक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LET) भारत की प्रमुख धार्मिक जगहों और लाल किले पर आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में है. ख़ुफ़िया जानकारी मिलने के बाद दिल्ली के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इंटेलिजेंस को खबर मिली है कि आतंकी संगठन लाल किले और चांदनी चौक के आसपास वाले इलाकों में IED हमला कर सकता है. सबसे ज्यादा ख़तरा चांदनी चौक के पास मौजूद गुरूद्वारे और मंदिर में है.

इंटेलिजेंस को ऐसी खबर का इनपुट मिलने के बाद केंद्रीय एजेंसियां और दिल्ली पुलिस मिलकर काम कर रही हैं। CCTV निगरानी बढ़ा दी गई है, वाहनों की जांच की जा रही है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और क्विक रिएक्शन टीम भी तैयार रखे गए हैं।

सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत पुलिस या आपात सेवाओं को सूचना देने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, यह कदम केवल सावधानी के तौर पर उठाए गए हैं।

बता दें कि पिछले साल 10 नवंबर को लाल किले के बाद बम धमाका हुआ था जिसमे 13 लोगों की मौत हो गई थी. खबर है कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद मस्जिद में 6 फरवरी को हुए धमाके का बदला लेने के लिए लश्कर भारत पर हमला करने की फ़िराक में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *