Realme GT8 and GT8 Pro launched: Chinese smartphone brand Realme ने आज अपनी नई GT8 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Realme GT8 और GT8 प्रो मॉडल शामिल हैं, जो फ्लैगशिप लेवल के फीचर्स के साथ आते हैं। कंपनी ने इनकी शुरुआती कीमत ₹35,850 रखी है, जो इसे मिड-रेंज से लेकर प्रीमियम सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बनाती है। आइये जानते हैं इस फ़ोन के सारे फीचर्स की खासियत इस आर्टिकल में.
भारत में पहली बार इस चिपसेट के साथ लॉन्च
Realme GT8 सीरीज को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से पावर्ड किया गया है, जो भारत में पहली बार इस चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन है। यह प्रोसेसर हाई-एंड गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स के लिए डिजाइन किया गया है। दोनों मॉडल्स में IP68/IP69 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस मिलेगा, जो इन्हें रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए मजबूत बनाता है।
मुख्य स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले: रियलमी (Realme) GT8 प्रो में 6.78-इंच AMOLED स्क्रीन 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। वहीं, स्टैंडर्ड GT8 में 6.6-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ है।
- कैमरा: GT8 प्रो का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 50MP + 50MP + 200MP टेलीफोटो (पेरिस्कोप स्टाइल) के साथ है, जो 28mm और 40mm फोकल लेंथ सपोर्ट करता है। फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा। GT8 में 50MP Sony LYT-808 प्राइमरी सेंसर है।
- बैटरी और चार्जिंग: दोनों में 7000mAh बैटरी (कुछ रिपोर्ट्स में GT8 प्रो के लिए 8000mAh वेरिएंट का जिक्र), 120W फास्ट चार्जिंग के साथ। यह फुल चार्ज को महज 30 मिनट में पूरा कर देगी।
- रैम और स्टोरेज: 12GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन। रियलमी UI 7 पर आधारित एंड्रॉइड 16 के साथ आता है।
अन्य फीचर्स: डुअल 1216 स्पीकर्स, X-एक्सिस लीनियर मोटर वाइब्रेशन, और रॉबोट-फेस जैसा यूनिक कैमरा मॉड्यूल डिजाइन। - रंग: ये फोन ब्लैक, ब्लू, ग्रे और येलो कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होंगे।
कीमत और उपलब्धता
Realme GT8: शुरुआती वेरिएंट (8GB रैम + 256GB) की कीमत ₹35,850 से शुरू।
Realme GT8 Pro: Base Variant (12GB रैम + 256GB) ₹49,990 से शुरू, Top Variant ₹59,990 तक।

