Site icon SHABD SANCHI

RBI MPC Result: रेपो रेट पर फैसला आज, घट जाएगी आपकी EMI? जानें फुल अपडेट

RBI Monetary Policy February 2026 Announcement

RBI MPC Meeting Result: भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI की फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की पहली मौद्रिक नीति समिति (MPC) की मीटिंग के रिजल्ट आज यानी 8 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे. गौरतलब है कि, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति की बैठक 6 से 8 अप्रैल तक चली है, जिसके बाद आज संजय मल्होत्रा नतीजों की घोषणा करेंगे. महत्वपूर्ण यह है कि, अब RBI रेपो से लेकर महंगाई तक की दरों पर क्या फैसला लेता है. वहीं लोन लेने वाले और FD निवेशकों की नजर केवल रेपो रेट पर हैं. रेपो रेट कम होने से लोन लेने वाले लोगों को सीधा फायदा होने वाला है. वहीं बढोतरी होने से इनकी EMI बढ़ भी सकती है.

RBI MPC के ताजा अपडेट

RBI MPC बैठक की खास बात यह है कि इस बार की बैठक ऐसे समय हो रही है, जब ग्लोबल स्तर पर हालात तनावपूर्ण हैं. मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है. इसका असर भारतीय रुपये पर भी पड़ा है, जिससे महंगाई और अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ सकता है. हालांकि, हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का सीजफायर हुआ है, जिससे बाजार को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

रेपो रेट में होगा बदलाव?

बाजार के कई विशेषज्ञों की मानें तो, RBI इस बार रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रख सकता है. साथ ही, पॉलिसी स्टांस भी Neutral रहने की संभावना है. RBI पहले ही फरवरी 2025 से अब तक 125 बेसिस प्वाइंट की कटौती रेपो रेट में कर चुका है. ऐसे में अब रेपो रेट में बदलाव की काफी कम उम्मीद है. हालांकि बावजूद इसके रिजल्ट में आपको कुछ भी देखने को मिल सकता है.

महंगाई और ग्रोथ पर नजर

आपको बता दें कि RBI के सामने सबसे बड़ी चुनौती महंगाई और आर्थिक विकास के बीच संतुलन बनाए रखना है. वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 6.9% है. वहीं दूसरी तिमाही के लिए अनुमान 7% है. महंगाई का अनुमान पहली तिमाही के लिए 4% और दूसरी तिमाही के लिए 4.2% है. तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और सप्लाई चेन की दिक्कतें आगे महंगाई बढ़ा सकती हैं.

Exit mobile version