Site iconSite icon SHABD SANCHI

RBI MPC: अगली मीटिंग सहित आगे का क्या है शेड्यूल, Repo Rate घटेगी?

RBI Monetary Policy February 2026 Announcement

RBI MPC Meeting April 2026: भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए अपनी मौद्रिक नीति समिति यानी MPC की बैठकों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जी हां इसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि इस वित्तीय वर्ष में कब कब MPC बैठक होगी. गौरतलब है कि यह घोषणा RBI Act, 1934 की धारा 45ZI के तहत की गई है, जिसके मुताबिक सेंट्रल बैंक को पहले से बैठकों का कैलेंडर जारी करना होता है. फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की पहली MPC मीटिंग अगले महीने यानी अप्रैल में होने वाली है. देखने वाली बात यह है कि क्या इस बार भी RBI रेपो रेट में कटौती करेगा या नहीं.

RBI MPC Meeting Schedule (आरबीआई मीटिंग का शेड्यूल)

सबसे पहले आपको बता दें कि, RBI की 6 सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति साल में कुल 6 बार बैठक करेगी. इन बैठकों में देश की आर्थिक स्थिति की समीक्षा की जाती है और रेपो रेट और लिक्विडिटी से जुड़े अहम फैसले लिए जाते हैं. अब बात आती है कि ये मीटिंग कब कब होंगी तो चलिए बताते हैं

मीटिंग तारीखें इस प्रकार हैं

पहली मीटिंग अगले महीने यानी 6, 7 और 8 अप्रैल 2026 को होगी उसके बाद दूसरी मीटिंग 3, 4 और 5 जून 2026 को आयोजित होगी. तीसरी मीटिंग 3, 4 और 5 अगस्त 2026 को होगी उसके बाद अगली मीटिंग 5, 6 और 7 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी इतना ही नहीं इस साल की आखिरी मीटिंग 2, 3 और 4 दिसंबर 2026 को होगी. और बात अगर वित्त वर्ष के आखिरी मीटिंग की करें तो यह 3, 4 और 5 फरवरी 2027 को आयोजित होगी.

क्या RBI करेगा Repo Rate में कटौती?

अब बात कर लेते हैं महत्वपूर्ण मुद्दे की जी हां अप्रैल 2026 की MPC मीटिंग में RBI रेपो रेट में कटौती करता है या नहीं, अभी इसे लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है. हालांकि, कुछ बाजार के जानकारों का कहना है कि RBI रेपो रेट में कटौती कर सकता है और कुछ का कहना है कि रेपो रेट में कोई कटौती नहीं होगी और यह स्थिर रहेगा. ऐसे में अब देखना यह है कि इस वैश्विक अनिश्चितता के बीच RBI क्या फैसला लेता है.

फरवरी की मीटिंग में कोई बदलाव नहीं हुए

गौरतलब है कि, RBI ने पिछली MPC मीटिंग में यानी फरवरी में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था और रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा था. इसलिए आगामी मीटिंग में संभावना नज़र आती है कि कुछ कटौती अगली मीटिंग में नज़र आए. बहरहाल यह बातें अभी भविष्य के गर्त में हैं लेकिन अनुमान जरूर हैं.

Exit mobile version