Ratlam Student Suicide Case : मध्य प्रदेश के रतलाम में स्कूली शिक्षा और व्यवस्था ने एक बार फिर छात्रों के जीवन पर बड़ा प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। हाल ही में एक नहीं बल्कि कई ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां स्कूल के अंदर ही बच्चों ने मौत को गले लगा लिया। कभी किसी छात्र ने रेलिंग से कूदकर जान दे दी तो कभी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। रतलाम के एक स्कूल में भी एक ऐसी ही घटना हुई। यहां, आठवीं कक्षा के छात्र ने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
छात्र ने 4 मिनट में 52 बार बोला सॉरी
रतलाम के बोधी इंटरनेशनल स्कूल में छात्र को प्रिंसिबल द्वारा बुरी तरह डांटा गया और स्कूल से निकालने की धमकी भी दी गई। छात्र की गलती इतनी ही थी कि वह स्कूल में मोबाइल फोन लेकर आया था। जिसपर क्लास टीचर ने प्रिंसिपल से इसकी शिकायत की और प्रिंसिपल डॉली चौहान ने छात्र को डांटा। छात्र ने 4 मिनट में 52 बार सॉरी बोला, लेकिन प्रिंसिपल लगातार छात्र क डांटती रहीं। छात्र पर अत्यधिक मानसिक दबाव पड़ने पर उसने जान देने का फैसले कर लिया।
माफी मांगने के बाद भी प्रिंसिपल छात्र को डांटती रहीं
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि छात्र को केवल 4 मिनट में 52 बार कान पकड़कर ‘सॉरी मैडम’ बोलते हुए दिखाया गया है। इसके बावजूद प्रिंसिपल लगातार उसे डांटती रहीं और स्कूल से निकालने का दबाव बनाती रहीं। इस मानसिक प्रताड़ना के कारण ही छात्र ने जान देने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। छात्र गंभीर रूप से घायल है और देर रात उसे अहमदाबाद रेफर किया गया है।
आदिवासी छात्रों ने किया स्कूल का घेराव
इस घटना के विरोध में शनिवार को आदिवासी छात्र संगठन ने स्कूल का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल के मुख्य गेट के बाहर जोरदार नारेबाजी की और प्रिंसिपल डॉली चौहान व स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि स्कूल की मान्यता रद्द की जाए और प्रिंसिपल के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है। शिक्षा अधिकारी ने चार सदस्यीय टीम गठित कर स्कूल में हुई इस घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, CSP सत्येंद्र घनघोरिया ने भी इस पूरे प्रकरण में तुरंत एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक जांच संतोषजनक नहीं हुई, तो वे फिर से बड़े प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़े : Sahara Refund Rules : सहारा में आपका भी फंसा है पैसा? जानिए कैसे निकालेंगे…
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @ShabdSanchi
- Twitter: shabdsanchi
