साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विजय देवराकोंडा और Rashmika Mandanna की शादी 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में एक निजी शादी समारोह के तौर पर हुई है। शादी के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर लोगों के द्वारा यह चर्चा शुरू हो गई की विजय देवराकोंडा अभी भी इंस्टाग्राम पर रश्मिका को फॉलो नहीं करते हैं।
शादी के बाद विजय रश्मिका की इंस्टाग्राम गतिविधि पर चर्चा
Rashmika Mandanna की विजय देवराकोंडा के साथ शादी होने के बाद भी विजय के इंस्टा पर जब फैंस और कुछ यूजर्स ने ध्यान दिया तो देखा अबतक विजय Rashmika Mandanna को फॉलो नहीं कर रहे है। हालांकि इस मामले पर विजय और रश्मिका की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। अगर रश्मिका की फॉलोइंग लिस्ट देखी जाए तो उन्होंने कई सारे लोगो को फॉलो किया है जबकि विजय ने अपनी 0 फॉलोइंग रखी है जो इनका आपसी निर्णय भी हो सकता है।
ये भी पढ़े : Vijay Deverakonda की शादी में, उनकी मां ने अपनी विरासत रश्मिका को भेंट दी…
विजय और रश्मिका का शादी समारोह रहा निजी
जानकारी के अनुसार शादी समारोह सीमित मेहमान की मौजूदगी में ही आयोजित किया गया है। इसमें दोनों परिवार के करीबी मित्रों को ही बुलाया गया है अधिक लोगों को इसमें बुलाया नहीं गया है। विजय रश्मिका का शादी समारोह पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार संपन्न किया गया है। शादी को मीडिया कवरेज से दूर रखने की भी पूरी कोशिश की गई है ताकि यह आयोजन पूरी तरह से पर्सनल रहे।
सोशल मीडिया और विजय रश्मिका की पर्सनल जीवन का संतुलन
शादी के बाद इंस्टाग्राम की गतिविधि को लेकर धीरे-धीरे चर्चा हो रही है लेकिन अधिकतर मामलों में ऐसा देखा गया है कि कई सेलिब्रिटी अपने पर्सनल लाइफ को डिजिटल प्लेटफार्म से अलग रखना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया की जानकारी के अनुसार दोनों ही एक्टर एक्ट्रेस ने शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की है लेकिन व्यक्तिगत डिजिटल इंटरेक्शन को सीमित रखा है।
शादी के बाद ऑफिशियल बयान का इंतजार है
अब तक शादी के बाद इंस्टाग्राम पर विजय और रश्मिका की तरफ से सिर्फ शादी की कुछ सीमित तस्वीर शेयर हुई थी। फिलहाल इस विषय को सोशल मीडिया पर चल रहे एक अटकल के रूप में देखा जा सकता है।
ये भी पढ़े: Splitsvilla Star Mayank Pawar का 37 साल की उम्र में निधन…कैसे हुआ?
शादी के बाद पब्लिकली उपस्थिति
शादी के बाद दोनों कलाकारों की पब्लिकली उपस्थिति और डिजिटल प्लानिंग पर भी नजर रखी गई है। फिलहाल इस मामले में अभी कोई कुछ जानकारी उपलब्ध नहीं है कि कब कलाकार पब्लिकली एकसाथ उपस्थित होंगे।

