Site iconSite icon SHABD SANCHI

Rashmika Mandanna ने 89900 रुपए की अनारकली में बिखेरा जलवा…

Rashmika Mandanna Anarkali: Rashmika dazzles in an ₹89,900 dress.Rashmika Mandanna Anarkali: Rashmika dazzles in an ₹89,900 dress.

Rashmika Mandanna Anarkali: Rashmika dazzles in an ₹89,900 dress.

हाल ही में एक्ट्रेस Rashmika Mandanna को अपनी नई फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ चोटे आई थी जिसके बाद वह पहली बार किसी पब्लिक कार्यक्रम में मौजूद देखी गई है। वह अपने पति एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ हैदराबाद में डायरेक्ट राजनेता निरंजन रेड्डी के बेटे साहिल रेड्डी की इंगेजमेंट सेरिमनी में पहुंची। इस दौरान उनके पारंपरिक लुक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

इंगेजमेंट सेरिमनी में विजय के साथ पहुंची रश्मिका

जानकारी के अनुसार रश्मिका और विजय देवरकोंडा इस कार्यक्रम में एक साथ पहुंचे दोनों को हाथ में हाथ डालें समारोह स्थल की तरफ जाते हुए देखा गया। रश्मिका की या मौजूदगी इसलिए भी खास रही क्योंकि यह उनकी हाल ही की कूल्हे की चोट लगने के बाद पहली पब्लिकली उपस्थिती थी। रश्मिका कोई है चोट उनकी आने वाली फिल्म मायशा की शूटिंग के दौरान लगी थी जिसे एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया। उन्होंने बताया था कि यह लगातार लगी तीसरी चोट थी और उन्हें कुछ समय तक एक्सरसाइज और दौड़ से अब दूर रहना पड़ा है।

ये भी पढ़े : Haiwaan Trailer release: अक्षय-सैफ की हुई भिड़ंत, बढ़ाया सस्पेंस

89,900 रुपए की अनारकली ने खींचा सबका ध्यान

इस इंगेजमेंट सेरिमनी में Rashmika Mandanna ने डिजाइनर सुरीन चौधरी के द्वारा डिजाइन की हुई अनारकली पहनी थी। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार इस ड्रेस की कीमत लगभग 89900 है। यह ड्रेस सिल्क वेलवेट से तैयार की गई थी और इसमें आरी तथा जरदोजी का काम था। उनका लुक बॉटल ग्रीन रंग के अनारकली शर्ट और मैचिंग दुपट्टे पर आधारित था। नेकलाइन और दुपट्टे पर की गई कढ़ाई में ड्रेस को और भी खास बना दिया था। इस डिजाइनर की अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर 89900 की कीमत वाली सिल्क वेलवेट अनारकली उपलब्ध मिल रही है जिससे कीमत के बारे में पता चलता है।

बिल्कुल ऐसा था रश्मिका का पूरा लुक

Rashmika Mandanna ने अपने बालों को बीच से मांग निकाल कर खुला रखा हुआ था। उन्होंने गले में चोकर और हाथ में चढ़ा कड़ा पहना था इस तरह उन्होंने भारी आभूषण पहनने के बजाय पोशाक की कढ़ाई को ही अपने लुक का मुख्य आकर्षण बनाए रखा था। वही विजय देवराकोंडा ने काले रंग का मखमली बंद गला और काली पैंट पहनी थी दोनों का लुक पारंपरिक होने के बावजूद काफी अलग नजर आ रहा था।

ये भी पढ़े : क्या अक्षय कुमार की Haiwaan फिल्म बनेगी 2026 की तीसरी 100 करोड़ हिट?

चोट के बाद वापसी होने पर भी रही नजर

रश्मिका की मौजूदगी से उनके फैंस धीरे-धीरे उनकी सामान्य गतिविधि की और वापसी की संकेत देख रहे हैं। हालांकि उनकी नियमित शूटिंग पूरी तरह कब शुरू होगी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

Exit mobile version