Site iconSite icon SHABD SANCHI

Rapper Santy Sharma ने Cockroach Janta Party को बोला..Drama

Rapper Santy Sharma calls Cockroach Janta Party an internet dramaRapper Santy Sharma calls Cockroach Janta Party an internet drama

Rapper Santy Sharma calls Cockroach Janta Party an internet drama

भारत में पिछले कुछ दिनों से वायरल हो रही कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिएक्शन देखने को मिलने लगा है। हाल ही में भारतीय रैपर Santy Sharma ने इस ट्रेंड को इंटरनेट ड्रामा बताया है। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में देखने को मिल रहा है मामला मुख्य रूप से युवाओं के बीच वायरल हो रहा है ऑनलाइन पॉलिटिकल और सामाजिक कैंपेन से जुड़ा है जिसने इंटरनेट पर एक बड़ी बहस शुरू कर दी है।

क्या है ये Cockroach Janta Party का मामला

कॉकरोच जनता पार्टी जिसे संक्षेप में CJP कहा जा रहा है। एक वायरल ऑनलाइन अभियान की तरह यह एक सामने आया है जिसमें उनके पोस्ट में बताया गया है कि यह अभियान बेरोजगारी महंगाई और युवाओं की बढ़ती परेशानी पर सरकार से सवाल उठाने का दावा करती है। इस कैंपेन की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मेंस और छोटे-छोटे वीडियो के माध्यम से की गईथी। धीरे-धीरे यह ट्रेंड युवाओं के बीच लोकप्रिय हो गया और कई कंटेंट क्रिएटर भी इससे जुड़ने लगे।

ये भी पढ़े: Panchayat Season 5 Release: फुलेरा की कहानी फिर लौटेगी OTT पर..

Santy Sharma ने इसपर क्यों दिया बयान

प्राप्त जानकारी के अनुसार Santy Sharma मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी किसी गंभीर सामाजिक आंदोलन से ज्यादा एक इंटरनेट ड्रामा जैसी लगती है। उन्होंने बताया कि लोग बिना पूरी जानकारी के ही वायरल होने वाले ट्रेंड को आगे बढ़ा रहे हैं। असली मुद्दों पर संतुलित चर्चा होनी आज के समय में जरूरी है लेकिन सोशल मीडिया ट्रेड को ही सच मानना जरूरी नहीं होता है। रैपर ने बताया कि लोकतंत्र में सवाल उठाना बहुत जरूरी है लेकिन किसी कंपनी को लेकर जिम्मेदारी से चलाया जाना भी जरूरी होता है।

सोशल मीडिया पर बंटी मिली लोगों की राय

Santy Sharma के बयान आने के बाद सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में अलग-अलग रिएक्शन दिए गए कुछ यूजर्स ने तो उनके बयान का समर्थन किया जबकी कुछ ने बताया कि इंटरनेट फ्रेंड को जरूर से ज्यादा गंभीरता दे दी जाती है। कुछ लोगों का मानना है कि कॉकरोच जनता पार्टी सचमुच युवाओं की वास्तविक समस्याओं को सामने ला रही है कई यूजर्स ने तो इसे डिजिटल तरीके से विरोध करने का एक नया तरीका बतायाहै। हालांकि इस संगठन की कोई राजनीतिक पहचान के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

कानूनी और राजनीतिक बहस भी हुई है शुरू

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर कानूनी बस भी अब शुरू हो चुकी है कुछ याचिकाओं में इस अभियान की जांच की मांग बताई गई है। हालांकि इन सभी आरोप के बारे में ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़े: Kiara Advani की मूवी नहीं हो रही हिट? Game Changer के बाद कियारा…

इंटरनेट ट्रेंड और युवा पॉलिटिक्स का नया दौर

Cockroach Janta Party के विवाद को देखकर पता चलता है कि आज के समय में सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का एक माध्यम नहीं है बल्कि युवा वर्ग के लिए मीम, वीडियो और वायरल कंटेंट के जरिए सामाजिक और वायरल कंटेंट पर अपनी राय भी रख रहा है।

Exit mobile version