Site iconSite icon SHABD SANCHI

नागौद की गढ़ी में चली तड़ातड़ गोलिया, राजपरिवार की बहू घायल, बाबा राजा की प्रेमिका पर गोली चलाने का आरोप

सतना। एमपी के सतना जिला अंतर्गत नागौद राजघराने की परसमनिया गढ़ी में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। गुरूवार की रात विवाद के बीच कई राउंड गोली चलाई गई है। गोली लगने से राजपरिवार की बहू योगिता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुची पुलिस पूरे मामले में जांच कार्रवाई कर रही है।

पूर्व मंत्री के भतीजे है बाबा राजा

जानकारी के तहत यह गोलीकांड रूपेंद्र कुमार उर्फ बाबा राजा के गढ़ी से सामने आ रही है। बाबा राजा पूर्व मंत्री एवं नागौद विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे है। जिन योगिता सिंह को गोली लगी है वे बाबा राजा की पत्नी है, घायल योगिता सिंह की मां का आरोप है गोली और कोई नही बल्कि बाबा राजा की प्रेमिका सुनीता सिंह ने चलाई है। गोली योगिता सिंह के पेट में लगी है। उन्हे ईलाज के रीवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल योगिता सिंह की मां ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन हो गया है और अब बेटी को होष आ गया है।

2000 में हुई थी शादी

घायल योगिता सिंह ने मीडिया को बताया कि वे उदयपुर की रहने वाली है और उनके बेटी की शादी 2000 में नागौद के रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा के साथ में हुई थी। उनका आरोप है कि उनका दामाद पिछले 7-8 वर्षो से सुनीता परिहार नामक महिला को अपने साथ में रखे हुए है। पहले सतना में वह रहती थी और अब गढ़ी में ही रह रही है। वह उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रही है। इसके पूर्व वह उनकी बेटी के साथ मारपीट कर चुकी है। इतना ही नही उनकी बेटी के साथ हो रही घटना में उनका दामाद रूपेन्द्र सिंह भी शामिल है।

बातचीत के लिए पहुचा था परिवाार

जानकारी के तहत रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा और उनकी पत्नी योगिता सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के निपटारे के लिए योगिता सिंह अपने मायके वालों के साथ दो दिन पहले परसमनिया गढ़ी पहुंची थीं, जहां वह अपने भाइयों और परिजनों के साथ मौजूद थीं. बताया जा रहा है कि गुरुवार को बातचीत के दौरान विवाद अचानक बढ़ गया और गोली चलने की यह घटना घटी है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

परसमनिया गढ़ी में हुए गोली कांड की सूचना मिलते ही सतना पुलिस मौके पर पहुची है और घटना को लेकर जांच कर रही है। हालात गंभीर होने के चलते वहां एहतियान वहां पुलिस बल तैनात किया गया है। एएसपी सतना प्रेमलाल कुर्वे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि उचेहरा थाना पुलिस ने घायल योगिता सिंह की शिकायत पर सुनीता सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 109(1) और 296(बी) का प्रकरण दर्ज किया है।

Exit mobile version