Site iconSite icon SHABD SANCHI

रेप पीड़िता मां को नही मिला न्याय, व्यथित बेटे ने उठा लिया खौफनाक कदम, सड़क पर बैठे ग्रामीण

देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है। जंहा अपनी मां को न्याय न मिल पाने और पुलिस एवं प्रशासन के सिस्टम से व्यथित बेटे ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। इस घटना से गांव के लोगों में गुस्सा है।

सड़क पर शव रख कर बैठ गए परिजन

कीटनाशक दवा पीने के कारण बच्चे की मौत हो जाने से ग्रामीणों में आक्रोष व्याप्त हो गया। वही आक्रोशित लोगों ने शनिवार को पुंजापुरा-उदयनगर मार्ग पर भीकूपुरा में शव सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिए। इस घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थित निर्मित है। पुलिस मामले को सुलझाने में लगी हुई है।

यह था मामला

जानकारी के तहत देवास जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र के गांव भीकूपुरा में एक महिला के साथ खेत में रेप की घटना में पीड़ित परिवार आरोपी पर त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहा था। आरोप है कि पीड़िता का बेटा कार्रवाई न होने से इतना ज्यादा व्यथित हो गया कि उसने कीटनाशक पी लिया और उसकी मौत हो गई। जिससे गांव में न सिर्फ मातम फैल गया बल्कि ग्रामीणों में आक्रोष बढ़ गया है।

Exit mobile version