Ranveer Singh Pralay Film Latest News: फरहान अख्तर की Don 3 फिल्म छोड़ना रणवीर सिंह के लिए गले का फांस बन गई है. Ranveer Singh अब Farhan Akhtar के साथ काम नहीं करना चाहते हैं और न ही फरहान रणवीर सिंह को किसी दूसरे प्रोजेक्ट में काम करने दे रहे हैं. कहने का मतलब ये कि Ranveer Singh के Don 3 छोड़ने पर Farhan इस कदर नाराज हैं कि उनकी अगली फिल्म प्रलय (Pralay) के मेकर्स से बात कर रणवीर को काम से निकलवाना चाहते हैं.
खबर आई है कि फरहान की Excel Entertainment ने प्रलय के प्रोड्यूसर्स से बात कर इस फिल्म को रोकने की मांग की है, वैसे Ranveer Singh इस ज़ॉम्बी एपोक्लिप्स फिल्म Pralay का प्रीप्रोडक्शन शुरू कर चुके हैं मगर फरहान अख्तर अब Don 3 का बदला लेने के फुल मूड में हैं.
प्रलय फिल्म का प्रोडक्शन बिड़ला स्टूडियोज कर रहा है, इस प्रोडक्शन हॉउस का ये नया नया काम है, रणवीर सिंह भी अपनी ‘मां कसम फिल्म्स’ के जरिये इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपए है जो इसे रणवीर सिंह की अबतक की सबसे महंगी फिल्म बनाती है. मगर फरहान ने बिड़ला प्रोडक्शन से इस फिल्म की फंडिंग रोकने के लिए कहा है. और तबतक रोके रखने के लिए कहा है जबतक की उनका Don 3 वाला मैटर न सुलझ जाए. फरहान का आरोप है कि रणवीर के डॉन 3 छोड़ने से उन्हें 40 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई रणवीर सिंह को करनी है।
बात करें प्रलय फिल्म की तो ये एक ज़ॉम्बी फिल्म है जैसे हॉलीवुड की World War Z और Resident Evil लेकिन इनकी कॉपी नहीं है. कांसेप्ट भले पुराना है मगर ये भारत में हुए ज़ॉम्बी एपोक्लिप्स पर आधारित होगी, रणवीर सिंह इस फिल्म में ज़ोम्बी हंटर के रूप में नज़र आ सकते हैं.

