Ranveer Singh’s ‘Dhurandhar’ Box Office Collection : बॉलीवुड के धुरंधर सितारे रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की लेटेस्ट फिल्म ‘धुरंधर’ ने थिएटर्स में तहलका मचा दिया है। रिलीज के महज पांच दिनों में ही फिल्म ने भारत में 150 करोड़ (150 crores) का कारोबार कर लिया है। लेकिन यहीं नहीं रुकती कहानी! नेटफ्लिक्स ने इस स्पाई एक्शन थ्रिलर के दोनों पार्ट्स के डिजिटल राइट्स (digital rights) के लिए 130 करोड़ (130 crores) की मोटी रकम चुकाई है। आइए, जानते हैं इस फिल्म की पूरी कहानी, जो बॉलीवुड में तहका मचा रही है।
Ranveer Singh की ‘Dhurandhar’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा
फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दर्शकों ने इसे खूब सराहा। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने इसमें एक गुप्तचर एजेंट का किरदार निभाया है, जो एक्शन से भरपूर है। फिल्म में उनके साथ अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna), संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर माधवन (R. Madhavan), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और नई आने वाली सारा अर्जुन (Sara Arjun) भी हैं। अच्छी स्क्रिप्ट और अच्छे स्टोरी के के दम पर फिल्म रोजाना करोड़ों कमा रही है। लंबे अरसे बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को बॉक्स ऑफिस पर ऐसी सुपरहिट फिल्म मिली है, जिसे उनके फैंस के बिच ख़ुशी की लहार दौड़ गयी है । ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि फिल्म का कलेक्शन अभी भी तेज रफ्तार पकड़ रहा है। “फिल्म की स्क्रिप्ट और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की एनर्जी ने दर्शकों को बांध रखा है। हर सीन में उनका स्वैग झलकता है।
नेटफ्लिक्स की बड़ी OTT डील: 130 करोड़ में बिके ‘Dhurandhar’ के राइट्स
फिल्म की सफलता का असर OTT प्लेटफॉर्म (OTT platforms) पर भी दिखा। नेटफ्लिक्स (Netflix) ने ‘धुरंधर’ के पहले और दूसरे पार्ट के स्ट्रीमिंग राइट्स (streaming rights) खरीद लिए हैं। बॉलीवुड हंगामा (Bollywood Hungama) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस डील की वैल्यू 130 करोड़है, जिसमें हर पार्ट के लिए करीब 65 करोड़ दिए गए। आज के दौर में जब OTT डील्स (OTT deals) की वैल्यू घट रही है, तब यह रकम किसी चमत्कार से कम नहीं। यह रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की करियर की सबसे महंगी OTT डील साबित हुई है। सूत्र बताते हैं कि नेटफ्लिक्स को फिल्म की ग्लोबल अपील पर भरोसा है, खासकर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के फैनबेस को देखते हुए।
जनता के बीच छाई ‘Dhurandhar’
सोशल मीडिया पर #Dhurandhar (Dhurandhar) और #RanveerSingh ट्रेंड कर रहा है। फैंस रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की परफॉर्मेंस को ‘ब्लॉकबस्टर’ बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “रणवीर का एक्शन देखकर दिल धड़क गया! मस्ट वॉच।” फिल्म ने न सिर्फ मनोरंजन दिया, बल्कि बॉलीवुड (Bollywood) को एक नया फ्रैंचाइजी गिफ्ट किया है।
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @ShabdSanchi
- Twitter: shabdsanchi
