बॉलीवुड एक्ट्रेस Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। 22 सितंबर 2026 को परिवार की ओर से इस दुखद खबर की पुष्टि की गई है यशराज फिल्म्स ने परिवार की तरफ से बयान जारी कर लोगों से इस मुश्किल समय में प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है।
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का हुआ निधन
कृष्णा मुखर्जी का निधन मंगलवार की दोपहर को हुआ है परिवार की तरफ से सारी बयान में उनकी उम्र 75 वर्ष बताई गई है। उनके परिवार ने इस कठिन समय में मिले प्यार प्रार्थना और समर्थन के लिए लोगों का आभार जताया है और निजता बनाए रखने की अपील की है। उनके निधन की वजह को लेकर परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है ऐसे में सोशल मीडिया में सामने आ रही संभावित वजह को पुष्ट तथ्य मानना सही नहीं होगा।
ये भी पढ़े: Mukesh Chhabra पर गर्लफ्रेंड वाला तंज, शो रुका या नहीं? समय ने खोला राज
आखिर कृष्णा मुखर्जी कौन थीं?
कृष्णा मुखर्जी सिर्फ Rani Mukerji की मां ही नहीं बल्कि उनका फिल्म इंडस्ट्री से भी जुड़ाव रहा है। वह एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकी है और बंगाली सिनेमा से उनका संबंध रहा है। उनके फिल्मी कम से जुड़े क्रेडिट में हैवान, तीसरी आंख और तोमर रकेते अमर सुहाग जैसी फिल्में शामिल है। कृष्णा मुखर्जी फिल्ममेकर राम मुखर्जी की पत्नी की उनकी बेटी रानी मुखर्जी ने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग भूमिका से पहचान बनाई है जबकि उनके बेटे राजा मुखर्जी फिल्म निर्माण से जुड़े हुए हैं।
रानी मुखर्जी के करियर में मां की थी सबसे खास भूमिका
Rani Mukerji कई सारे मौके पर अपनी मां के साथ अपने करीबी रिलेशन और उनके प्रभाव के बारे में बात कर चुकी है। शुरुआती समय में कृष्णा मुखर्जी ने रानी मुखर्जी की एक्टिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित भी किया था। रानी मुखर्जी ने एक पुराने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि उनके शुरुआती स्क्रीन टेस्ट को देखकर उनकी मां ने उनकी एक्टिंग को लेकर ईमानदारी से राय दी थी बाद में रानी मुखर्जी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई और गुलाम फिल्म, कुछ-कुछ होता है, साथिया, हम तुम, और ब्लैक जैसी फिल्मों में काम किया।
ये भी पढ़े: Mardaani 3 OTT Release, रानी मुखर्जी की फिल्म अब घर बैठे देख सकेंगे..
परिवार ने मांगी निजता बनाए
कृष्णा मुखर्जी के निधन के बाद उनके परिवार के लोगों ने इस दुख की घड़ी में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। उनके परिवार ने मिल रहे प्रार्थना प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। अभी फिलहाल निधन होने के कारण परिवार की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है इसलिए इसी संबंध में किसी अपुष्ट दावे से बचना होगा।

